बच्चा चोरी की अफवाह: मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही महिला को भीड़ ने पीटा

शाहजहांपुर। पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी बच्चा चोरी की झूठी अफवाहें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। महिला जमीन पर बैठी रही रो-रोकर गुहार लगाती रही, लेकिन ग्रामीणों का दिल नहीं पसीजा। खास बात ये है कि झूठी अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई की बात तो कर रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक महिला को पीटने वालो पर कोई कार्रवाई नहीं की है। फिलहाल, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने जा रही थी महिला

मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने जा रही थी महिला

घटना थाना कटरा क्षेत्र के भुडिया के पास की है। रविवार के दिन एक महिला मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने जा रही थी। इसी बीच किसी ने गांव में बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैला दी। खबर फैलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने मंदिर मे प्रसाद चढ़ाने जा रही महिला को पकड़ लिया और उस बच्चा चोरी करने का आरोप लगाने लगे। महिला ने कई बार ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।

महिला रहम की भीख मांगती रही, लेकिन किसी को नहीं आया रहम

महिला रहम की भीख मांगती रही, लेकिन किसी को नहीं आया रहम

देखते ही देखते महिला की पिटाई करना शुरू कर दी। ग्रामीण महिला को पीटते रहे और कुछ लोग वीडियो बनाते रहे। महिला रो-रोकर रहम की भीख मांगती रही लेकिन किसी का दिल नही पसीजा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला को बचाया। पुलिस ने अभी तक पीटने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। फिलहाल, महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

नहीं रुक रहीं घटनाएं

नहीं रुक रहीं घटनाएं

बता दें कि बच्चा चोरी की घटनाओं के बाद होने वाली हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने कई हथकंडे अपनाएं। बच्चा चोरी की झूठी अफवाह पर निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जाने लगा, जिसके बाद एसपी एस चिनप्पा ने सभी थानाध्यक्षों को गांव-गांव जाकर डुगडुगी बजाकर लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+