मिस A ने SIT की कार्रवाई पर फिर खड़े किए सवाल, बोलीं- चिन्मयानंद को मिल रहा है VIP ट्रीटमेंट

शाहजहांपुर। यौन शोषण के आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को एसआईटी की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता मीडिया के सामने आई है। मीडिया के सामने पीड़िता ने एक बार फिर एसआईटी की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता ने कहा कि यौन शोषण के आरोपी चिन्मयानंद को एसआईटी वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है।

रंगदारी मामले में मिस. 'ए' की भूमिका भी संदिग्ध

रंगदारी मामले में मिस. 'ए' की भूमिका भी संदिग्ध

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से 5 करोड़ की रंगदारी मामले में पीड़ित छात्रा का भी हाथ होना सामने आया है। एसआईटी प्रमुख आईजी नवीन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रंगदारी के मामले में पीड़ित छात्रा की संलिप्तता पाई गई है। साक्ष्यों के मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एसआईटी ने बताया कि आरोप लगाने वाली छात्रा और चिन्मयानंद के बीच करीब 200 बार बातचीत हुई है। चिन्मयानंद से फिरौती मांगने वाले युवकों और छात्रा की भी आपस में बातचीत होती थी।

SIT मुझे फंसाने की कर रही तैयारी

SIT मुझे फंसाने की कर रही तैयारी

वहीं, पीड़िता का कहना है कि एसआईटी अब उसे पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मामले में फंसाने की तैयारी कर रही है। पीड़िता का कहना है कि 5 करोड़ की रंगदारी उसके दोस्तों ने मांगी है। इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी, वह निर्दोष है। बता दें कि इस मामले में एसआईटी ने संजय, विक्रम और सोनू को गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया है।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ में कबूला जुर्म

गौरतलब है कि एसआईटी ने शुक्रवार को चिन्मयानंद को उनके आश्रम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, एसआईटी प्रभारी आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद ने पूछताछ में तेल मालिश, पीड़िता अश्लील बाते करना लगभग सभी आरोपों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते क्योंकि वह अपने इन कार्यों से शर्मिंदा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+