डबल मर्डर से थर्राया शाहजहांपुर, 20 साल पुरानी दुश्मनी में दो सगे भाइयों को पीट-पीटकर मार डाला

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में 15 दिन में तीसरे डबल मर्डर से जिला थर्रा गया है। यहां पुरानी जमीनी रंजिश ने खूनी होली का रूप ले लिया है। खेत की रखवाली कर रहे दो सगे बुजुर्ग भाइयों की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों की लाशें खेत में पड़ी थीं। परिजन खेत पर पहुंचे तब हत्या की घटना सामने आई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

two brothers brutally killed by their enemies

घटना थाना मदनापुर के ढुकरी गांव की है। यहां के रहने वाले विजेंद्र अवस्थी और नोने अवस्थी सगे भाई हैं। दोनों बीती रात खेत की रखवाली कर रहे थे। दोनों का गांव में रहने वाले वीर बहादुर और शिव कुमार से पुरानी जमीनी रंजिश चल रही थी। पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष ने विजेंद्र और नोने अवस्थी को खेत में अकेला पाया और उनके उपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दोनों को काफी बेरहमी से पीटा गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित मौके फरार हो गए। कुछ देर बाद जब परिजन खेत पर पहुंचे तब उन्हें उनकी लाशें मिली। सूचना के बाद मौके पर एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना के संबध में परिजनों से जानकारी ली। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

two brothers brutally killed by their enemies

मृतक भाइयों के परिजनों के मुताबिक दोनों भाइयों के नाम करीब 60 बीघा खेती है। उनका दूसरी बिरादरी के लोगो से विवाद रहता है। पुरानी रंजिश चलती आ रही है। रात मे घर के सभी लोग शादी मे गए थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर दोनों की लाठियों से पीट पीटकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक मृतक विजेंद्र और उसके भाई नोने अवस्थी ने करीब बीस साल पहले जमीनी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष की हत्या कर दी थी। तब से रंजिश और गहरी हो गई थी। पांच साल पहले दोनों भाई जेल से जमानत पर छूटकर आए थे। तभी से बदले की आग भड़क रही थी। बीस साल पहले दोनों भाइयों द्वारा की गई हत्या का बदला अब उनकी मौत से चुकाना पड़ा।

एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि दो भाइयों की लाश खेत में मिली है। पूछताछ में पुरानी रंजिश सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+