Shahjahanpur: नहीं भुला सकी स्कूल का प्यार, सास-ससुर को नींद की गालियां देकर बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुईं बहू
Shahjahanpur: नहीं भुला सकी स्कूल का प्यार, सास-ससुर को नींद की गालियां देकर बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुईं बहू
shahjahanpur news today: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (shahjahanpur) जिले में एक बहू का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है, जिस सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक बहू ने अपने पूरे परिवार को बेहोश कर दिया और प्रेमी के साथ चली गई। इस दौरान वो घर में रखा सारा कैश और जेवर भी अपने साथ ले गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार दिनों प्रेमी जोड़ को गिरफ्तार कर लिया। बता दें, महिला जब 12वीं क्लास में पढ़ती थी, तभी से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वो उस प्यार को भुला नहीं पाई थी।

जी हां...यह हैरान कर देने वाला शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास राठौर ने 13 नवंबर को कांट थाने में तहरीर दी है, जिसमें बताया गया है कि उसकी पत्नी शोभा शोभा ने उसे, उसकी मां और उसके पिता को चाय में नींद की गोली डालकर पिला दीं। जब सभी लोग बेहोश हो गए, तो शोभा घर से साढ़े चार लाख रुपए के गहने और 50 हजार की नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। विकास की शिकायत पर पुलिस ने शोभा और अहसान दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
घटना के चार दिन बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से घर से चुराए गए साढ़े चार लाख के जेवर और 50000 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्त में आने के बाद शोभा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो शाहजहांपुर के जलालाबाद की रहने वाली है। जब वो 12 वीं क्लास में थी तब उसकी मुलाकात एहसान से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। जब इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो उसकी शादी कांट कस्बे के विकास राठौर से 5 मई, 2021 को करा दी गई।
शादी के बाद शोभा एक बच्ची की मां बन गई, लेकिन शोभा और उसके प्रेमी अहसान में नजदीकियां और बढ़ गईं। शोभा मोबाइल के जरिए उससे बात करती रहती थी। इस दौरान ससुरालीजनों को भी इस बात की खबर लग गई, जिसके चलते उसे खूब खरी-खोटी सुनाई गई। इसके बाद शोभा ने अपने प्रेमी के साथ भाग कर घर बसाने की ठान ली। प्रेमी के इशारे पर योजना बनाते हुए उसने नशीली गोलियों को चाय में मिलाकर सास, पति और ससुर को पिला दिया, जिससे सभी लोग बेहोश हो गए। इसके बाद वह नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई।












Click it and Unblock the Notifications