शाहजहांपुर: हाईवे किनारे नमाज अदा कर रहे जायरीनों से कराई उठक-बैठक, पुलिस ने भी काटा चालान

शाहजहांपुर: हाईवे किनारे नमाज अदा कर रहे जायरीनों से कराई उठक-बैठक, पुलिस ने भी काटा चालान

शाहजहांपुर, 14 सितंबर: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा करने का मामला सामने आया है। यहां पश्चिम बंगाल से राजस्थान जा रहे 17 जायरीनों द्वारा शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे नमाज अदा की गई। सड़क पर नमाज अदा करते देश विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान उन्होंने नमाज अदा कर रहे लोगों से उठक बैठक भी लगवाई। तो वहीं, इस मामले में शाहजहांपुर पुलिस ने 17 जायरीनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

Shahjahanpur News: Action for disturbing peace against 17 people who offered Namaz on the road

यह मामला शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 स्थित गांव कपसेड़ा के पास का है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, यहां सोमवार की देर शाम जायरीन को लेकर पश्चिम बंगाल से अजमेर जा रही एक बस लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शाजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव कपसेड़ा स्थित एक ढाबे पर रुकी थी। बस में लगभग 70 लोग सवार थे। शाम को नमाज अदा करने के लिए जायरीन राष्ट्रीय राजमार्ग की लिंक रोड पर कपड़ा बिछाकर बैठ गए।

इस दौरान उन्होंने नमाद अदा करना शुरू कर दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने उनका वीडियो बना लिया और जमकर हंगामा काटा। हालांकि अपनी भूल के लिए नमाज पढ़ रहे लोगों ने कान पकड़कर माफी मांगी। हालांकि इसके बाद भी नमाज पढ़ रहे लोगों से विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उठक बैठक भी लगवाई और उत्तर प्रदेश में ऐसा ना करने की चेतावनी दी। वहीं, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और सभी जायरीनों को बस में भरकर थाने ले जाया गया।

थाने में पुलिस ने 17 जायरीनों का शांति भंग में चालान कर दिया। इसके अलावा बस का भी चालान किया गया। सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों का कहना है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के नियम नहीं मालूम थे, जिसके चलते उनसे गलती हुई है। इस मामले में जानकारी देते एएसपी संजीव कुमार बाजपेयी ने बताया कि पश्चिम बंगाल से राजस्थान के रास्ते में बस में सवार कुछ लोग शाहजहांपुर में सड़क पर नमाज पढ़ते हुए पाए गए। जिनका चालान कर दिया गया और उन्हें सूचित किया गया कि इसकी अनुमति नहीं है जिसके बाद इन लोगों को आगे की यात्रा के लिए छोड़ दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+