केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के सचिव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के निजी सचिव बृजेश तिवारी की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बीती रात को 12 बजे उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ । बताया जा रहा है कि बृजेश तिवारी कन्नौज जिले से बरेली लौट रहे थे। इसी दौरान मदनापुर के हाइवे पर उनकी कार ट्रक से जाकर टकरा गई।

santosh gangwar personal secetary brijesh tiwari died in road accident in shahjahanpur

इस भीषण सड़क हादसे में बृजेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बृजेश तिवारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ब्रजेश कुमार बरेली के जसोली मोहल्ला थाना किला के रहने वाले थे। वह कन्नौज के सदियापुर गांव में रिश्तेदारी में शोक व्यक्त करने गए थे।

कन्नौज से बरेली लौटते समय शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के बरुआ सनायक गांव के पेट्रोल पंप के पास पहले से खड़े ट्रक में उनकी सेंट्रो कार पीछे से टकरा गई। सेंट्रो कार को बृजेश कुमार तिवारी खुद चला रहे थे। वह गाड़ी में अकेले थे। किसी राहगीर के जरिए उनके मोबाइल से पुलिस को सूचना दी गई। मृतक बृजेश कुमार तिवारी के दो बेटे हैं। ऋषभ 16 साल का जो इंटर का छात्र है व छोटा बेटे गुनगुन तिवारी जिसकी उम्र अभी 12 साल है।

यह भी पढ़ेंः आगरा-हाथरस मार्ग पर सड़क हादसा, कार सवार चार लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+