आगरा-हाथरस मार्ग पर सड़क हादसा, कार सवार चार लोगों की मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मारुति कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया। वहीं, सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Four people died in the accident on Agra-Hathras road

जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह 3.30 बजे आगरा-हाथरस मार्ग पर खंदौली थाना इलाके के पिलीपोखर गांव के पास हुआ है। यहां एक मारुति कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बता दें कि कार सवार सभी लोग महिला की डिलीवरी के लिए हाथरस से आगरा ले जा रहे थे। हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गर्भवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर से रूप से घायल गर्भवती महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं, पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो सभी मृतक सादाबाद थाना इलाके के विशाबर गांव के बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+