तांत्रिक बोला बच्ची के अंदर है भूत-प्रेत, निर्दयी मां-बाप ने एक माह की मासूम को जिंदा दफनाया

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक माह की बच्ची को दफनाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। तांत्रिक के कहने पर एक माह की बच्ची को मां-बाप ने ही जिंदा जमीन पर दफना दिया। तांत्रिक ने बच्ची के मां-बाप से कहा था कि बच्ची के अंदर भूत-प्रेत समा गया है। इसलिए अब बच्ची की मां की गोद हरी भरी नहीं हो पाएगी। साथ ही तांत्रिक ने कहा कि बच्ची जिंदा रही तो पूरे घर के लिए घातक होगा। बच्ची को दफनाने के बाद मां-बाप फरार हो गए थे। लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को जमीन से निकाला गया।

निर्दयी मां-बाप ने अपनी एक माह की बच्ची को दफनाया

निर्दयी मां-बाप ने अपनी एक माह की बच्ची को दफनाया

पुलिस ने मां बाप को खोज निकाला और उन्हें जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने उस तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसने बच्ची को दफनाने के लिए कहा था। तीन दिन पहले थाना जलालाबाद के पुरैना गांव मे एक माह की बच्ची को तालाब के पास जिंदा दफना दिया था। तब तालाब के पास खेल रहे बच्चों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी और उसके बाद मौके पद भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। उसके बाद स्थानीय पत्रकार की मदद से बच्ची अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।

तांत्रिक बोला, बच्ची को लगे हैं भूत-प्रेत

तांत्रिक बोला, बच्ची को लगे हैं भूत-प्रेत

जांच कर रहे एसआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान थाना कांट निवासी शादाब की एक माह की बच्ची तीन दिन से गायब है। उसके बाद शादाब और उसकी पत्नी नगमा से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। एसआई के मुताबिक मां-बाप ने पूछताछ मे बताया कि एक माह की बच्ची काफी बिमार थी। उसको एक तांत्रिक अबरार के पास लेकर गए।

'अगर बच्ची जिंदा रही तो पूरा घर बर्बाद हो जाएगा'

'अगर बच्ची जिंदा रही तो पूरा घर बर्बाद हो जाएगा'

तांत्रिक ने बताया था कि बच्ची के अंदर भूत प्रेत समाया हुआ है ये निकलने वाला नहीं है। बच्ची के जिंदा रहते अब इसकी मां की गोद हरी भरी नहीं होगी और साथ ही अगर बच्ची जिंदा रही तो पूरा घर बर्बाद हो जाएगा। तांत्रिक ने कहा था क बच्ची को जमीन मे जिंदा दफन कर दो तो सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। इसलिए उन्होंने अपने बच्ची को जमीन मे जिंदा दफन कर दिया। पुलिस ने आरोपी मां बाप और तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एसपी ग्रामिण सुभाष चंद्र शाक्य का कहना है कि बच्ची को जिंदा दफन मामले मे मुकदमा दर्ज कर जांच मे सामने आया कि मां-बाप ने तांत्रिक के कहने पर बच्ची को जिंदा दफनाया है। इसलिए आरोपी मां बाप और तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: कुंभ मेले में एक हफ्ते में चौथी बार लगी आग, पुलिस प्रशासन चिंतित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+