UP: बेटी की शादी से पहले चार बच्चों की मां को हुआ समधी से प्यार, बोली- 'बेटी की नहीं, यहां मेरी शादी होगी'

UP Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शाहजहांपुर में अपनी बेटी की शादी तय करने के बाद एक महिला अपने समधी को दिल दे बैठी। उसके बाद वह समधी के साथ फरार हो गई। पकड़े जाने पर उसी के साथ बची हुई जिंदगी गुजारने की जिद पर अड़ी है।

काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो पुलिस ने उसके प्रेमी और उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। महिला द्वारा उठाए गए ऐसे कदम से परिवार वाले भी हैरान हैं।

mother-of-four-children-fell-in-love-with-samdhi-before-daughters-marriage-shahjahanpur-up

दरअसल, यह पूरा मामला शाहजहांपुर जनपद के कांट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि कांट थाना क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति अपनी बेटी की शादी कलान थाना क्षेत्र के एक गांव में तय किया था। शादी तय हो जाने के बाद रिश्तेदारों का एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हुआ।

आने जाने के दौरान ही बेटी की मां और दूल्हे के चाचा के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दोनों मोबाइल पर एक दूसरे से काफी देर तक बातचीत भी करते थे। धीरे-धीरे मुलाकातों का दौर शुरू हुआ उसके बाद महिला अपने समधी के साथ फरार हो गई।

महिला के गायब होने के बाद परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने जब पुलिस से शिकायत की और शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि महिला अपने चचेरे समधी के साथ फरार हुई है।

सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा दोनों की परिजनों को सूचना दिया गया। परिजन थाने पहुंचे उसके बाद दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत में महिला द्वारा कहा गया कि भले ही उसकी बेटी की शादी वहां ना हो लेकिन अब वह अपने प्रेमी के साथ ही बची हुई जिंदगी गुजारना चाहती है और उसी के साथ रहेगी।

काफी समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी वहीं दोनों पक्षों के लोगों के आक्रोश को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा महिला और उसके प्रेमी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+