शाहजहांपुर: कोर्ट परिसर में वकील की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
शाहजहांपुर, 18 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सोमवार को सुबह कोर्ट की तीसरी मंजिल पर एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वकील की पहचान भूपेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी एस आनंद ने कहा, "शुरुआती खबरों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि युवक अकेला था। घटना के वक्त उसके आसपास कोई अन्य व्यक्ति नहीं देखा गया था। फोरेंसिक टीम अपना काम कर रही है। हत्या के वक्त की की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं।"
Recommended Video

मोहल्ला ईदगाह निवासी भूपेंद्र प्रताप सिंह (36) ने दो साल पहले कचहरी में वकालत शुरू की थी। सोमवार को भूपेंद्र सिंह कचहरी में तीसरी मंजिल पर रिकार्ड रूम में किसी काम से गए थे। दोपहर 12 बजे हमलावरों ने भूपेंद्र पर तमंचे से गोली मारी दी और फरार हो गए। भूपेंद्र के पीछे से गोली मारी गई। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र पर भी 18 मुकदमे दर्ज थे। कोर्ट परिसर में हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। तमाम वकील मौके पर दौड़कर पहुंच गए। भूपेंद्र सिंह खून से लथपथ गैलरी में पड़े मिले। जब तक लोग पहुंचे तब तक उनकी मौत हो गई थी। शव से कुछ दूरी पर 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस आनंद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। वकीलों से पूछताछ भी की। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया है।












Click it and Unblock the Notifications