दुष्कर्म और फिरौती मामले में चिन्मयांनद सहित सभी आरोपी आज एक साथ कोर्ट में होंगे पेश

शाहजहांपुर। दुष्कर्म आरोपी चिन्मयानंद और उनसे फिरौती के तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग करने के मामले में लॉ कॉलेज के छात्रा सहित सभी आरोपी रविवार को अदालत में पेश होंगे। बीते 6 नवंबर को चार्जशीट दाखिल होने के बाद अबतक दोनों पक्ष के लोग अलग-अलग तारीख पर कोर्ट पहुंचते थे। इस बार दोनों मामलों में आरोपियों की पेशी की तारीख एक ही दिन है।

law student rape case all accused including chinmayanand will present together in court

बता दें कि इससे पहले पिछले साल 21 दिसंबर को पेशी हुई थी। वहीं फिरौती मांगने के आरोप में छात्रा और उसके दोस्त को पिछले साल 18 दिसबंर को कोर्ट में पेशी की तारीख दी गई थी। हालांकि छात्रा साल 2019 में 11 दिसंबर को ही जेल से रिहा हो चुकी है। इसलिए उसने 18 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने की जगह माफी का प्रार्थना पत्र दे दिया था।

छात्रा कोर्ट में पेश नहीं हुई थी, जबकि उसके दोस्तों के जिला कारागार से पेशी पर लाया गया था। अदालती कार्रवाई के बाद मुकदमा संबंधी पत्रावली पर हस्ताक्षर के बाद फिरौती के आरोपियों को भी सीजेएम कोर्ट ने 6 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया था। बता दें कि छात्रा के दो दोस्त जमानत पर रिहा हो चुके हैं। लेकिन अभी भी उसका एक दोस्त जेल में है।

यह भी पढ़ेंः स्वामी चिन्मयानंद केस: जेल से रिहा हुई छात्रा, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगा था आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+