Holi 2021: इस बार RAF और PAC के सुरक्षा घेरे में रहेंगे 'लाट साहब', चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में होली पर निकलने वाले परंपरागत जुलूस के मुख्य केंद्र यानी 'लाट साहब' इस बार आरएएफ और पीएसी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। एक बार फिर कोविड-19 के साए में निकाले जा रहे इस जुलूस के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जुलूस में भाग लेने वालों को कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। एसपी एस. आनंद ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि कोतवाली और सदर बाजार क्षेत्र में जहां से भी 'लाट साहब' का जुलूस निकलेगा, वहां के मुख्य मार्ग से जुड़ने वाले लगभग 40 छोटे मार्गों को बैरिकेट लगाकर बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ मार्गों पर रूट भी चेंज किया गया है।

'लाट साहब' को जूते मारते हैं होरियारे
बता दें, शाहजहांपुर में निकलने वाले 'लाट साहब' के जुलूस में 'लाट साहब' बनाए जाने वाले व्यक्ति को होली खेलने वाले लोग परंपरागत रूप से जूते मारते हैं। एसपी एस. आनंद ने बताया कि इस बार 'लाट साहब' को आरएएफ और पीएसी के जवानों के सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। उनके साथ दो अपर पुलिस अधीक्षक समेत 1,500 पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा चार ड्रोन कैमरों और रास्ते में जगह-जगह लगे खंभों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे जुलूस की निगरानी की जाएगी। खुफिया तंत्र भी हर गतिविधि पर नजर रखेगा।
चेहरे, हाथ पर लगाई जाएगी कालिख, सिर पर पहनाया जाएगा हेलमेट
होली के दिन सोमवार को 'लाट साहब' सुबह आठ बजे अपने सिंहासन पर बैठकर निकलेंगे। उनकी पहचान छिपाने के लिए उनके चेहरे और हाथ पर कालिख लगाई जाएगी और हेलमेट पहनाया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य के मुताबिक, इस बार दिल्ली के बजाए मुरादाबाद से 'लाट साहब' को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि 'लाट साहब' बनाए जाने वाले व्यक्ति को एक निश्चित धनराशि तो दी ही जाती है, साथ ही उस आयोजन समिति के सदस्य भी इनाम के तौर पर उसे धनराशि देते हैं।
ढक दी गई रास्ते में पड़ने वाली मस्जिदें
जुलूस के दौरान कोई सांप्रदायिक विवाद न हो, किसी मस्जिद पर रंग न पड़े, इसका भी ध्यान रखा गया है। जुलूस के रास्ते में पड़ने वाली करीब 40 मस्जिदें रंग से बचाने के लिए ढंक दी गई हैं। हर मस्जिद के बाहर पुलिसकर्मियों का कड़ा पहरा रहेगा, जिससे कोई असमाजिक तत्व ऐसी हरकत न करने पाए जिससे सामाजिक सौहार्द खराब हो।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications