बीमार बेटे की दवाई लाने गया पिता, परिवार को हमेशा के लिए छोड़ गया
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। खून से लथपथ युवक की लाश रोड पर पड़ी मिली। युवक बीते गुरुवार की शाम से गायब था। वह दवा लेने के लिए घर से निकला था। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

थाना जलालाबाद के ग्राम आजादनगर निवासी 32 वर्षीय सोनू बीते गुरुवार को अपने घर से दवा लेने के लिये निकला था। लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। रातभर तलाश करने के बाद उसका शव खून से लथपथ रोड पर पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर चाकू के निशान थे शव देखकर लग रहा था कि उसकी पीठ पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर घटना की जांच कर पूछताछ शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है।
मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक सोनू के तीन बच्चे हैं। जिनमें एक बेटी और दो बेटे हैं। सोनू अपने बेटे की दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर गया था। लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। आरोप है कि उसका कुछ माह पहले गांव के रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हो गया था। जिसके बाद उसकी रंजिश चल रही थी। उसी रंजिश के चलते सोनू की हत्या की गई है। हालांकि परिजनों ने ये नहीं बताया कि उनकी रंजिश गांव के रहने वाले किन लोगों से थी। फिलहाल पुलिस घटना की बारीकी से जांच मे जुट गई है। वहीं एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र का कहना है कि युवक का शव मिला है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications