शाहजहांपुर: थाने के पास हुई बीजेपी नेता की जमकर पिटाई, दो लोग गिरफ्तार

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में थाने से चंद कदम की दूरी पर बीजेपी नेता की जमकर पिटाई कर दी गई। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

BJP leader beaten up in shahjahanpur

क्या है पूरा मामला

मामला थाना निगोही इलाके का है। थाने महज कुछ दूरी पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री यासीन खान का इसी क्षेत्र के रहने वाले बसीम से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पहले बीजेपी नेता व उनके साथियों ने थाने के पास बसीम की जमकर पिटाई की थी। उल्टा बीजेपी नेता बसीम को पीटने के बाद उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के बाहर एक एप्लीकेशन टाइप करा रहा था। तभी वहां पर बसीम के साथी भी पहुंच गए। उन्होंने बीजेपी नेता की जमकर पिटाई कर दी।

BJP leader beaten up in shahjahanpur

दो लोगों को भेजा गया जेल

पुलिस ने बीजेपी नेता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा का कहना है कि मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+