स्वामी चिन्मयानंद के समर्थन में आए बिग बॉस फेम स्वामी ओम, कही ये बात
शाहजहांपुर। यौन शोषण के आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद के समर्थन में बिग बॉस फेम स्वामी ओम शाहजहांपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए स्वामी चिन्मयानंद पर लगे आरोपों को एक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू साधु संतों के खिलाफ यह एक बड़ी साजिश है, इसे हम सफल नहीं होने देंगे। साथ ही उन्होंने पीड़ित छात्रा को सीआईए का एजेंट बताया।

तेल-मालिश कराना कोई नहीं है अपराध
बिग बॉस फेम स्वामी ओम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेल-मालिश कराना कोई अपराध नहीं है। कहा कि गली-गली में मसाज सेंटर खुले हुए है उसपर पुलिस कोई कार्रवाई करती नहीं है। ये दुष्कर्म का केस है। उन्होंने कहा कि छात्रा को अपहरण करके नहीं लाया गया था, ये तो उसने सोचना चाहिए था। वीडियो में छात्रा अपनी मर्जी से मसाज कर रही है, उस वीडियो में रेप जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सीआईए की साजिश है, आरोप लगाना कोई अपराध साबित नहीं करता है।

साधुओं को बदनाम नहीं होने दिया जाएगा
स्वामी ओम ने कहा कि निर्दोष हिंदू संतों और साधुओं को बदनाम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं का एकीकरण उनका बचपन का लक्ष्य है, उसी लक्ष्य के तहत वह आज शाहजहांपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह स्वामी चिन्मयानंद से नहीं मिलेंगे। कहा कि उनसे मुलाकात पर यह आरोप लग सकते हैं कि स्वामी साधु साधु संतों का समर्थन जुटा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि 23 अगस्त को शाहजहांपुर से लॉ की छात्रा लापता हो गई थी। इसके एक दिन बाद लड़की ने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर बताया था कि संत समुदाय का एक प्रभावशाली नेता उसे परेशान कर रहा है और मारने की धमकी दे रहा है। छात्रा के पिता ने बाद में चिन्मयानंद पर उनकी बेटी और अन्य छात्राओं के शोषण का आरोप लगाया था। 27 अगस्त को लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर चिन्मयानंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 364(अपहरण या हत्या के लिए अपहरण) और धारा 506(आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया था। 30 अगस्त को राजस्थान में लॉ स्टूडेंट का पता चला और बाद में उसे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी शिकायतों के आधार पर यूपी सरकार को एसाआईटी का गठन करने का आदेश दिया।












Click it and Unblock the Notifications