Video:सुहागरात के अगले दिन टॉवर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा,मनाती रही दुल्हन तभी कूदने के लिए लटक गया दूल्हा
Shahdol News: शहडोल जिले में सुहागरात के दूसरे दिन पिता से विवाद होने पर युवक हाई टेंशन विद्युत टॉवर में जा चढ़ा। दुल्हन के लाख समझाइश के बाद भी जब वह नीचे नहीं उतरा तो पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से अनोखा मामला सामने आया है।पपौध थाना एरिया के ग्राम तिखवा में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हाई-वोल्टेज इसलिए कि सुहागरात के अगले ही दिन एक दूल्हा हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। परिजन उतरने को कहते तो लाइट को छूकर जान देने की धमकी देने लगता। दुल्हन रोते हुए उससे नीचे उतरने की गुहार लगाती रही। सूचना मिलने के बाद अधिकारी पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर समझाइश देकर नीचे उतारा। [वीडियो नीचे]
मामला शहडोल जिले के पपोंध थाना एरिया के ग्राम तिखवा का है। जहां मनोज पिता मनी सिंह गोंड 22 वर्षीय की बरात पास के ही गांव में 22 मई को गई थी। 23 मई को विदा कर दुल्हन को घर लाया था। अगले दिन दोपहर में दूल्हा खाना खा रहा था। तभी किसी बात को लेकर पिता से उसकी बातचीत हो गई। इससे नाराज होकर वह घर के पास लगे हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। परिजन दुल्हन के साथ नीचे उतरने के लिए आवाज लगाते रहे। लेकिन मनोज इतना नाराज था कि उसने अपनी नई नवेली दुल्हन तक की आवाज नहीं सुनी।
परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना टीआई पपौंध मोहन पड़वार, प्रधान आरक्षक रियाज खान और सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिंह घटनास्थल पहुंचे। थाना टीआई ने जानकारी दी कि कड़ी मशक्कत के बाद उसे समझा कार नीचे उतारा गया। पुलिस के अनुसार पिता की बात से मनोज नाराज हो गया था। इसी कारण से हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया था। उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया है।
मनोज 33 हजार केवी हाइटेंशन लाइन पर चढ़ा था। 70 फीट ऊपर टॉवर चढ़ गया था। नीचे आने को तैयार तक नहीं था।काफी समय तक वह लाइन को छूकर जान देने की धमकी देता रहा। पुलिस ने उसे समझाइश दी। साथ ही पिता ने भी उससे माफी मांगी तब जाकर वह टॉवर लाइन से नीचे उतरा।












Click it and Unblock the Notifications