जय श्री राम बोलने पर छात्र की पिटाई, फिर टीचर ने किया शर्मसार कर देने वाला खौफनाक कांड

Shahdol News: मध्य प्रदेश के निजी स्कूलों में जय श्री राम बोलने पर छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। मामला शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र का है। जहां एक निजी स्कूल के छात्र ने जय श्री राम के नारे लगाए। आरोप है की टीचर ने पिटाई की क्लास रूम में बच्चों के सामने आपमानित किया।

मामले की जानकारी जब छात्र ने अपने परिजनों को दी तो मामला तूल पकडा और स्थानी लोगों के साथ कई हिंदू संगठन भी बुढार थाने पहुंच गए और थाने के सामने थाने का घेराव कर आरोपित टीचर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे।

Jai Shri Rams punishment Shahdol ,

शनिवार की सुबह बुढार थाना क्षेत्र में स्थित प्राइवेट स्कूल ग्रीन वेल विद्यालय में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाला छात्र अपने दोस्तों के साथ कक्षा में मौजूद था।

क्लास रूम में कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे। कुछ छात्रों ने जय श्री राम जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। जय श्री राम के नारे सुन एक शिक्षक वहां पहुंचा और छात्रों से पूछताछ करने लगा की जय श्री राम के नारे कौन लग रहा था। इसी बात को लेकर एक बच्चों ने पीड़ित छात्रा का नाम शिक्षक को बताया।

शिक्षक ने पीड़ित छात्रा को खड़ा कर उसे तमाचा जड़ दिया। इसके बाद छात्र रोते हुए अपने घर पहुंचा और घर में पूरा मामला अपने घर वालों को बताया। परिजनों ने तत्काल सगे संबंधित सहित आसपास के लोगों से घटना की जानकारी दी, जिसके बाद लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए और हिंदू संगठन के साथ बुढार थाने पहुंच गए।

थाने में हिंदू संगठनों के साथ छात्र व छात्र के परिजन भी थाने पहुंचे और थाने में घेराव कर शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। वही बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र के साथ स्कूल में जय श्री राम बोलने पर मारपीट की घटना सामने आई है।आरोपित शिक्षक एवम स्कुल संचालक के खिलाफ बाल्य न्याय की धाराओं पर मामला दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी कर ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+