Shahdol News: पत्नी को डॉक्टर के पास भेजने को लेकर हुआ विवाद, कलयुगी बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दहला देने वाली यह घटना शहडोल के ब्यौहारी इलाके के बसही गांव की है।

जानकारी के अनुसार बसही गांव निवासी दिव्यांग महिला गनेशिया बाई की बहू बीमार थी। दवाई करने के लिए बहू गांव से ब्यौहारी डॉक्टर को तबीयत दिखाने के लिए चली गयी। गनेशिया का बेटा मनसुख नशे की हालत में घर पहुंचा। अपनी पत्नी को घर में न देख कर उसने अपनी माँ से पत्नी के बारे में पूछा। जब मां ने उसे बताया कि उसकी पत्नी दवाई करने के लिए ब्यौहारी चली गयी है तो मनसुख आग बबूला हो उठा।

Shahdol News:

आरोपी बेटा मनसुख ने मां को कहा कि उसने उसकी पत्नी को सिर पर चढ़ा रखा है। बस इतनी सी बात पर मनसुख ने मां को गला पकड़कर उसे जमीन में पटक दिया। मां के चिल्लाने पर आसपास काम कर रहे परिजन और गांव वाले पहुंचे लेकिन मनसुख पर खून सवार था। वह बार बार यह कह कर मां को मारता रहा कि तुमने ही मेरी पत्नी को ब्यौहारी भेजा है। उसने अपनी मां का गर्दन तब तक दबा कर रखा जब तक मां के प्राण नहीं निकल गए।

परिजन किसी तरह अधमरी मां को वहां से उठाकर दूसरे घर लाये लेकिन तब तक गनेशिया की जा जा चुकी थी। गांव वालों और परिजन ने किसी तरह पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते कलयुगी बेटे को पास के जंगल से गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ब्यौहारी थाना प्रभारी एमएल रंगडाले ने इस पूरे मामले में बताया कि एक युवक अपनी मां के साथ मारपीट की जिसकी वजह से मां की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+