Shahdol News : राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के मंच में लगा था मधुमक्खी का छत्ता, ऐन वक्त में प्रशासन ने हटवाया
Shahdol News : राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आई और शहडोल में आयोजित समारोह तो सफल हो गया, लेकिन इसके पहले व्यवस्था में प्रशासन की बड़ी कमी सामने आई है। उनके शहडोल आगमन के 3 घंटे पहले कार्यक्रम के मंच के ऊपर अचानक मधुमक्खी का छत्ता दिखा जिसे हटाने के लिए प्रशासन कोशिश करना शुरू किया और इस बीच हड़कंप की स्थिति बन गई। पिछले 1 सप्ताह से समारोह की तैयारी चल रही थी लेकिन मंच पर ऐन वक्त पर ही नजर गई कि मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ है। यदि कुछ समय और हो जाती व कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खी हमला करती तो व्यवस्था में बड़ी चूक उजागर हो सकती थी। जब मधुमक्खी का छत्ता मिला था, इस दौरान कलेक्टर सहित व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों की स्थिति देखने वाली थी। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति शामिल होने आई थी।

अधिकारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी
मुख्य समारोह लालपुर हवाई पट्टी पर ही था। लालपुर हवाई पट्टी स्टेडियम में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा मंच के ठीक ऊपर मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के आने से पहले छत्ता हटाने की कवायद में जुटा रहा प्रशासन इस दौरान अधिकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति भी निर्मित हो गई थी , मधुमक्खी भगाने के लिए अधिकारियों ने धुंआ फैलाया इसके बाद भी मधुमक्खी नहीं भागी तो सीढ़ी लगाकर भागने का प्रयास किया गया। मधुमक्खी के छत्ते को हटाने जिला प्रशासन के अधिकारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर सफलता मिली और कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।












Click it and Unblock the Notifications