Shahdol News: मध्य प्रदेश में ख़नन माफ़िया बेख़ौफ, ट्रैक्टर से कुचलकर पटवारी की कर दी हत्या
Shahdol news: मध्य प्रदेश में बालू माफियाओं की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन और एमपी पुलिस की सख्ती के बावजूद हमले नहीं रुक रहे हैं। शहडोल में शनिवार की रात सोन नदी पर अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी को रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचला दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस की जानकारी अनुसार ब्यौहारी तहसील के खड्डा में पदस्थ पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल तहसीलदार के निर्देश पर 3 और पटवारी के साथ अवैध उत्खनन को रोक्ने पहुंचे थे, तभी गोपालपुर गांव में माफियाओं ने पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

जानकारी अनुसार पटवारी प्रसन्न सिंह अपने अन्य पटवारियों के साथ शनिवार रात करीब 12 बजे गोपालपुर के सोन नदी के घाट पर अवैध खनन हो रहा था जहां पहुंचे थे। यहां कई ट्रैक्टर रेत के अवैध परिवहन में लगे थे। उनमें से 1 ट्रैक्टर को प्रसन्न सिंह ने रोक लिया। तभी माफिया के कहने पर ट्रैक्टर चालक ने अचानक पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाते हुए वहां से फरार हो गया।
स्थानी लोगों के जानकारी अनुसार खनन माफिया पटवारी को कुचलने के बाद मौके से फरार हो गया अन्य अवैध खनन करने वाले भी फरार हो गए। वहीं दूसरे पटवारियों ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद भी पटवारी की लाश रात भर घाट पर ही पड़ी रही। रविवार सुबह पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
बताते चलें कि शहडोल जिले में रेत और कोयले का अवैध खनन बेखौफ जारी है। शनिवार को दिन में खनिज विभाग ने कार्रवाई का कोरम पूरा करने के लिए 250 घन मीटर लावारिस रेत जब्त किया। लेकिन किसी खनन माफिया के खिलाफ कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की गई।
देवलोंद थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा के जानकारी अनुसार पटवारी के ऊपर चढ़ाने वाले ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया है। ड्राइवर भी हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications