shahdol video news : जब जंगल से भटक कर घर में जा घुसा चीतल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जंगल में उछल-कूद करने वाला चीतल अगर घर में घुस आए तो आप सोच सकते हैं कि वो घर की क्या हालत करेगा। ऐसा ही एक वीडियो शहडोल जिले से सामने आया है जहां बुढ़ार वन परिक्षेत्र में आने वाले अमलाई टिकुरी टोला में सामने आया है।

वन्य प्राणियों का जंगल से भटक कर शहर में आने का क्रम बरकरार है। इस कड़ी में अब तक कई जानवर बेमौत मरे जा चुे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को को देखने मिला। जिले के बुढ़ार वन परिक्षेत्र के अमलाई टिकुरी टोला स्थित हीरा केवट के घर में नर चीतल घुस आया। इसके चलते गांव में हड़कंप और दहशत का माहौल निर्मित हो गया था।
जंगल से भटक कर अचानक ही चीतल एक मकान में घुस गया। इस मकान पर उसने यहां-वहां भागते हुए घर में रखा सामान की तोड़ फोड़ की।
Recommended Video
ग्रामीणों के जानकारी पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने चीतल को पकड़ा और वाहन में लोड कर ले गए। चीतल पहली बार गांव में घुसा था। तो उसके हरकतों को ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया। अब इंटरनेट में जमकर वायरल हो रहा है।
इस घटना में बुढार रेंजर प्रमांशु धुर्वे ने जानकारी दी कि पहले यह गांव वन परिक्षेत्र था। इसलिए शाकाहारी जंगली जानवर अक्सर इस लिए यहां आ जाते हैं। यह चीतल अपने झुंड से बिछड़कर रिहायशी इलाके में आ गया होगा। उस चीतल को पकड़ कर वन परिक्षेत्र के खोह बीट जंगल में छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications