Lokayukta Action: सतना के बाद शहडोल में सरपंच और पंच पति 50 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Lokayukta Action: सतना के बाद शहडोल में रीवा लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है। शहडोल कलेक्ट्रेट स्थित पांडव नगर स्थित चाय के टपरे में सरपंच एवं पंच के पति को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए हैं।
सरपंच और साथी पंचों ने स्टॉप डैम निर्माण में मटेरियल सप्लाई में रोक लगाकर उसके एवज में बुढार के रहने वाले अहजाद शाह से 50 हजार रुपए की कमीशन की मांग की थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने रीवा लोकायुक्त में शिकायत दी थी।

जनपद पंचायत सोहगपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मैकी में स्टॉप डैम निर्माण का निर्माण कार्य चल रहा था। इसके लिए मटेरियल सप्लाई का काम बुढार निवासी अहजाद अहमद कर रहा था। गांव के सरपंच मग्गू बैगा निर्माण कार्य के मटेरियल सप्लाई में शिकायत करके रोक लगा दी थी। काम चालू करने के लिए सरपंच और पंच पति मिलकर अहजाद से पहले 1 लाख रुपए की मांग की थी।
बातचीत के बाद 80 हजार में सौदा फिक्स हुआ था। पहली किस्त पचास हजार रुपए अहजाद को सरपंच एवं उसके सहयोगी को आज शाम को 50 हजार रुपए की पहली क़िस्त देना था। इसके लिए उसने सरपंच और उनके साथियों को पांडव नगर स्थित चाय के टपरे पर बुलाया। जैसे ही अहजाद ने सरपंच मग्गू बैगा एवं उसके सहयोगी पंच पति सलीम को 50 हजार रुपए नगद पकड़ाए वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
12 सदस्य लोकायुक्त की टीम के प्रधान आरक्षक मुकेश मिश्रा के जानकारी अनुसार अहजाद की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने ग्राम पंचायत मैकी के सरपंच एवं गांव के पांच को 50 हजार रु की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications