Shahdol: सिंगरौली के बाद शहडोल के स्पा सेंटर पर पड़ा छापा, ग्राहकों को ऐसे खुश करती थी नॉर्थ ईस्ट की लड़कियां

Shahdol News: शहडोल जिले में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। स्पा सेंटर में ग्राहकों के साथ आधा दर्जन से अधिक नॉर्थ ईस्ट की युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली।

Shahdol Spa Center Raid

Shahdol News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बाद शहडोल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस स्पा सेंटरों में छापा मारकर आधा दर्जन से अधिक ग्राहक और लड़कियों को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर में ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नार्थ ईस्ट की लड़कियां मिली है। मौके से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस ने ग्राहकों को पकड़कर थाने भेज दिया है और नार्थ ईस्ट की लड़कियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस की इस छापेमारी के बाद पूरे विंध्य क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मसाज के आने वाले युवकों को एक्ट्रा सर्विस के नाम यह धंधा चल रहा था। स्पा के अंदर छोटे छोटे केबिन बने हुए थे। मौके से पुलिस को कई तरह का अपत्तिजनक सामान भी बारामद हुआ है।

सिंगरौली जिले में बीते दिनों पुलिसकर्मियों की टीम ने 4 स्पा सेंटरों पर छापा मारा था। इस दौरान 2 स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधि देखने को मिली। पुलिस ने करीब 13 महिलाओं और युवतियों को रेस्क्यू किया था। स्पा सेंटर में अन्य राज्य से उड़ीसा और असम से बुलाई गई थी। महिलाओं से गैर कानूनी कार्य करवाया जा रहा था। छापा के दौरान मौके से ग्राहकों और महिलाओं को रंगे हाथों पुलिस ने पकड़ा था। स्पा सेंटर के मालिक की संलिप्तता भी इस अवैध कार्य में पाई गई थी। पुलिस ने जिस्म के दलालों से 13 युवतियों को मुक्त कराया था। दो स्पा संचालक और मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+