PM Modi MP Visit: पीएम मोदी का लालपुर और पकरिया दौरा स्थगित, CM शिवराज ने बताई वजह, पंडाल से नहीं हटेगा टेंट
PM Modi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में लालपुर और पकरिया में होने वाला दौरा स्थगित कर दिया गया है। 27 जून को राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि खराब मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 27 जून को भारी बारिश की संभावना के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लालपुर और पकरिया का कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है। जिले से टेंट पंडाल नहीं हटाया जाएगा मौसम साफ होते ही प्रधानमंत्री के शहडोल दौरे की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। प्रधानमंत्री जी का भोपाल का दौरा यथावत है।

वहीं, भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो भी नहीं होगा। भोपाल से प्रधानमंत्री मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही भोपाल में उनकी रैली भी होगी। भोपाल में भी वर्षा को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तरह लाइट मोड में है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले गृह मंत्री अमित शाह की रैली भी वर्षा के कारण से बालाघाट में रद्द हो गई थी। दोनों रैलियां आदिवासी बाहुल क्षेत्र में थी। भाजपा ने शहडोल में काफी बड़ी तैयारी की थी। पीएम नरेंद्र मोदी यहां रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन करने वाले थे। इसके साथ ही आदिवासी के घर पर भोजन करने वाले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली के जरिए यहां जनजाति समुदाय के लोगों को संबोधित करने वाले थे। वर्षा ने इसमें खलल डाल दी है।
यह भी पढ़ें- CM Shivraj का जामुन देख ललचाया मन, शहडोल विजिट में बच्चे करने लगे मामा-मामा, महिला से मांगकर खाए जामुन












Click it and Unblock the Notifications