MP: फूफा बने CM तो प्रोफेसर भतीजी के खंडहर आवास की चमकी किस्मत, अमला लाखों रुपए खर्च कर खंडहर को बनाया बंगला

Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में तैनात सहायक प्रोफेसर प्रज्ञा यादव के खंडहर आवास में शुरू हुआ मरम्मत कार्य सुर्खियों में है। वजह है कि इस खंडहर आवास में जिसे रहना है। उनके फूफा मध्यप्रदेश के मुखिया है।

हालांकि, प्रोफेसर प्रज्ञा यादव को यह आवास इसी वर्ष अगस्त में आवंटित हुआ था। मगर, आवंटन के बाद जर्जर पड़े इस आवास की विश्वविद्यालय प्रशासन को सुध नहीं थी।

Shahdol News:

आवास की हालत जर्जर थी कि प्रोफेसर प्रज्ञा इसमें रहने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं और शहर के गंज क्षेत्र में प्राइवेट क्वार्टर लेकर किराए पर रहने लगी। मगर, जैसे ही मध्यप्रदेश सरकार की कमान डॉक्टर मोहन यादव के हाथ आई, विश्वविद्यालय प्रशासन को शहीद पार्क के सामने इस बंगले की चिंता सताने लगी।

उच्च शिक्षा विभाग ने इस आवास को चमकाने के आदेश दे दिए। जल्दी इतनी दिखाई गई कि सुधार कार्य शुरू करने के पहले इस्टीमेट बनाने तक का इंतजार नहीं किया गया। आनन-फानन में इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। हाउसिंग बोर्ड के सहायक यंत्री कहना है कि उन्हें अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी मरम्मत करने के आदेश मिले हुए हैं।

इसकी मरम्मत में कितना खर्च आएगा, उसका इस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, इस बीच उन्होंने यह भी बताया कि आज ही उन्हें यह काम बंद करने के भी आदेश मौखिक रूप से आ चुके हैं। पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में तकरीबन 20 से ज्यादा आवास बने हुए हैं।

करीब 40 वर्ष पहले बने ज्यादातर इन बंगलों की हालत जर्जर हो चुकी है। मगर, इसके बावजूद भी अधिकांश बंगलों में प्रोफेसर्स और उनके परिवार के लोग रह रहे हैं। हालांकि, रहने के लिहाज से खतरनाक हो चुके इन भवनों की मरम्मत की सुध विश्वविद्यालय प्रशासन को नहीं है। लिहाजा, सीएम बनते ही प्रोफेसर की भतीजी के भवन की मरम्मत शुरू होने पर लोग क्वेश्चन खड़े कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+