Shahdol News: शादीशुदा प्रेमिका को पाने के लिए पहले की पति से दोस्ती, फिर उठाया खौफनाक कदम

Shahdol News: शहडोल जिले के सेमरा गांव के रहने वाले रामखेलावन की शादी एक साल पहले हुई थी। जिस लड़की से उसकी शादी हुई थी, उस लड़की का दीपक कोरी नाम के एक शख्स से प्रेम प्रसंग था।

murder of girlfriends husband in shahdol

Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए उसके पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी और उसके दो दोस्तों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

शहडोल एसपी कुमार प्रतीक यह जानकारी अनुसार बुढार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में राम खिलावन नामक युवक का शव 19 मई की सुबह डेम के पास बरामद हुआ था। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू किया था। पुलिस को विवेचना में पता चला कि सेमरा में रहने वाले राम खेलावन की शादी 1 वर्ष पहले हुई थी। घटना की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक रामखेलावन की पत्नी की शादी से पहले दीपक कोरी नामक शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दीपक कोरी अपनी महबूबा की शादी हो जाने के बाद भी उसके प्यार में पागल था। उसने प्रेमिका को पाने के लिए उसके पति रामखेलावन का मर्डर करने का प्लान बनाया।

शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के जानकारी अनुसार 18 मई की शाम को दीपक ने प्रेमिका के पति को बुढार थाना एरिया के ग्राम सेमरा स्थित डैम के किनारे बुलाया था। यहां उसने अपने 2 मित्रों साहिल व अमन दीप के साथ मिलकर प्रेमिका के पति राम खेलामन की पत्थर पटक पटक कर हत्या कर दी। आरोपी रामखेलावन की लाश को डेम के किनारे झाड़ियों में फेंककर वहां से भाग गए।

अगली सुबह सेमरा गाँव के ग्रामीणों को डैम के किनारे झाड़ियों में रामखेलामन मृत अवस्था में पड़ा देखा गया। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी बुढ़ार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए बुढार अस्पताल भेज दिया। इसके बाद बुढ़ार पुलिस इस अंधे हत्याकांड की जांच में जुट गई।

मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक रामखेलामन के हत्यारे दीपक कोरी के साथ उसके साथी अमन दीप और साहिल को पकड़ लिया है।

शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के अनुसार दीपक कोरी अपनी प्रेमिका के शादी से नाराज था। इसलिए उसने रामखेलावन को रास्ते से हटाने का खौफनाक फैसला किया। उसने अपने 2 मित्रों के साथ मिलकर रामखेलावन की हत्या कर दी। वारदात में तीनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए है।

Recommended Video

    शहडोल: 3 स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, संदिग्ध अवस्था में 30 लोग पकड़ाए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+