Diwali पर जुआ बन गया जानलेवा, पैसों के लेनदेन में डबल मर्डर से शहडोल में सनसनी
Double murder: रोशनी का पर्व दीपावली में जब पूरा देश मगन था, उसी रात मध्य प्रदेश शहडोल में खूनी होली खेली गई। जुआ खेल रहे युवकों में विवाद इतना बढ़ गया कि सगे भाइयों ने मिलकर दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया।
वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। ख़ास बात यह है कि इस वारदात को घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने भी देखा, लेकिन आरोपियों का विरोध करने की बजाय वो वीडियो बनाते रहे।

विधान चुनाव के मद्देनजर हर जगह पुलिस बल की तैनाती होने के बाद इस बड़ी घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया गया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के दरभंगा चौक में जुआ फड़ संचालित हो रहा था। यहां हुए विवाद के बाद रिजवान कुरैशी, सीनू लक्ष्मण और उनसे झगड़ा कर रहे दो सगे भाई चांदनी पहुंच गए। वहां दोनों भाइयों ने मिलकर चाकू और गुप्ती से युवकों पर हमला कर दिया। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सचिन और शेखर दोनों भाई हैं। इन्ही ने हमला किया।
जब दो युवकों की हत्या हो गई तब घटनास्थल पहुंची। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने खून से लतपत दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस दस्तक दी पुलिस ने आरोपितो के परिवार पर दबाव बनाया जिसके बाद दोनों आरोपियों ने परिवार के दबाव की वजह से सरेंडर कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications