Seoni News: टैरर फंडिंग का शक, पूछताछ के बाद NIA ने सिवनी के युवकों को छोड़ा, गृहमंत्री बोले- MP शांति का टापू
NIA ने मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के दो युवकों से गहन पूछताछ की हैं। जांच एजेंसी को टैरर फंडिंग के एक मामले में पड़ताल कर रही हैं। हालांकि पूछताछ और नोटिस जारी करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया हैं।

Suspicion of terror funding: टैरर फंडिंग और संदिग्ध गतिविधियों के शक में एनआईए की टीम ने मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में धावा बोला और दो युवकों को हिरासत में लिया। तीन घरों में दबिश के दौरान हार्ड डिस्क, आपत्तिजनक साहित्य और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बरामद की। जिसकी जांच की जा रही हैं। हिरासत में लिए गए शोएब खान और अब्दुल अजीज से जबलपुर में कड़ी पूछताछ की गई। जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया हैं। सिवनी एसपी के मुताबिक 2021 में दिल्ली में दर्ज हुए मामले के सिलसिले में जांच टीम को कुछ इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर पूछताछ की गई।

एमपी के सिवनी में NIA टीम के तीन घरों में छापे से हड़कंप मच गया। शहर के भगत सिंह और शहीद वार्ड में तीन युवक अकरम, शोएब खान और अब्दुल अजीज के घर पर दबिश दी गई। जहां से कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क, कुछ साहित्य और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई। जिसके बाद शक के आधार पर शोएब और अब्दुल अजीज को हिरासत में जबलपुर ले जाया गया। जहां गुप्त जगह पर दोनों युवकों से पूछताछ की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में साल 2021 में दर्ज हुए एक मामले के सिलसिले में NIA की टीम जांच कर रही हैं। इससे जुड़े कुछ सबूतों के आधार पर टीम ने सिवनी में डेरा डाला। एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि यह टैरर फंडिंग से जुड़ा मामला हैं। कई एंगिल पर जांच टीम को युवकों से पूछताछ करना था।

इधर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि एनआईए ने दोनों युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया हैं। उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है। अकरम से बेंगलरू में पूछताछ की जाएगी। गृह मंत्री का कहना है कि जांच पूरी होने तक अभी कुछ भी कहना मुश्किल हैं। प्रदेश शान्ति का टापू रहा हैं, इसलिए कोई भी संदिग्ध गतिविधि पनपने नहीं दी जाएगी। एमपी पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। बीते सालों में ऐसे कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। हाल ही में पीआईएफ के कई मेंबर भी अरेस्ट हुए थे। राज्य में ख़ुफ़िया तंत्र ऐसे तत्वों पर नजर रखने सक्रिय हैं। किसी भी मामले में संलिप्तता होने पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications