Seoni Truck Accident: सिवनी हाईवे पर रफ्तार का कहर, तीन ट्रक आपस में टकराए, दो की मौत दो घायल
Seoni Truck Accident: मध्य प्रदेश में ठंड के साथ कोहरा बढ़ने पर रात में सड़क हादसों में भी इजाफा हो गया हैं। सिवनी जिले में NH-44 पर बड़ा हादसा हुआ। यहां तीन ट्रक के बाद एक टकराए और बड़ी दुर्घटना हुई। जिसमें एक ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। अन्य दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हुए।
हादसा छपारा थाना अंतर्गत बायपास पर हुआ, जहां आमने-सामने से पहले दो ट्रक भिड़े फिर उनके पीछे तीसरा ट्रक टकराकर पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो ट्रक के केबिन आपस में चिपट गए। एक ट्रक के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

घटना में तीनों ट्रक के चालक और कंडक्टर शिकार हुए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें पहले तो सिवनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया।
छपारा के रहने वाले कन्छेदी लाल ने बताया कि हादसे के वक्त वह बाइक से बायपास से गांव लौट रहा था, तभी तीनों ट्रक भिड़े। दो ट्रक की रफ़्तार ज्यादा था। उसके बाद उसने घटना की खबर पुलिस को दी। हादसे वाली जगह के नजदीक अंधा मोड़ भी हैं। वाहनों की रफ्तार पर किसी तरह का कोई अंकुश नहीं हैं। अब छपारा थाना पुलिस इस घटना की जांच कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications