Seoni Road Accident: बस-पिकअप में भिड़ंत, 3 की मौत दर्जन भर यात्री घायल, सिवनी- लखनादौन मार्ग हुआ हादसा

Seoni Road Accident: एमपी के सिवनी जिले से रक्षाबंधन के दिन बुरी खबर आई। तेज रफ्तार बस और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हुई, जिससे पिकअप गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवाल दर्जन भर यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

बताया गया कि यह दर्दनाक हादसा के सिवनी- लखनादौन के बीच सहसना गांव के नजदीक हुआ। पिकअप वाहन में कुछ लोग सवार थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस से भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चिपट गया और बस के आगे के हिस्से में फंस गया।

Seoni-Road-Accident-Collision-between-bus-and-pickup

घटना होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों ने घटना की सूचना लखनादौन पुलिस को दी। जिसके बाद एडिशनल एसपी सिवनी जीडी शर्मा ने पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर भेजी। राहत-बचाव के लिए जब तक प्रशासन मौके पर पहुंचा, तब तक पिकअप वाहन में सवार में तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। जीडी शर्मा ने बताया कि बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्री भी घटना का शिकार हुए हैं। वह घायल है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

पुलिस के मुताबिक हादसे की वजह दोनों वाहनों की तेज रफ्तार रही हैं। उधर ग्रामीणों ने बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार में बस में यात्रियों की संख्या भी अधिक थी। साथ ही घटना स्थल के पहले एक सकरी पुलिया भी हैं। जो अक्सर सड़क दुर्घटनाओं की वजह बनती हैं। प्रशासन से कई दफा पुलिया के चौड़ीकरण की मांग भी की गई. लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन सामने सामने से आने वाले वाहन अपनी रफ्तार पर कंट्रोल नहीं कर पाते और आपस में भिड़ंत हो जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+