Valentine Week: पति को गर्लफ्रेंड के साथ देख सिंघम बनी पत्नी, अकेले ही दोनों को चप्पल से पीटा, Video
Satan News: मध्य प्रदेश के सतना जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पति को प्रेमिका के साथ घर में देख पत्नी आगबबूला हो गई और दोनों को चप्पलों से पीटते हुए नजर आ रही है।
Satan News: वेलेंटाइन वीक में शादीशुदा होते हुए प्रेमिका के साथ घूमने वाले पति सावधान हो जाएं। इस बात को नापसंद करने वाली पत्नी कभी भी सिंघम बन सकती हैं। कुछ ऐसा ही मामला सतना में देखने को मिला। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। [वीडियो नीचे हैं]
जानकारी अनुसार वीडियो सिविल लाइन थाना के पतेरी क्षेत्र का है। जहां, पति अपनी प्रेमिका को लेकर घर पर पहुंचा था। जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को लग गई और महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद पत्नी अपने भाइयों और परिवार के साथ पहुंचकर घर पर जमकर हंगामा मचाया। अपने पति को देखते ही पत्नी अपनी चप्पल उतार ली और पति की पिटाई करनी शुरू कर दी। गुस्से में आग बबूला पत्नी ने पति की प्रेमिका को भी चप्पलों से पीटा। इस दौरान पुलिस भी बीच बचाव करते नजर आई लेकिन पत्नी के अंदर इतना गुस्सा था कि वह अपना पूरा गुस्सा पति और उसकी प्रेमिका पर उतार दिया।
महिला का पति ठेकेदारी का काम करता है और इन दोनों का एक बेटा भी है। पति की हरकतों से परेशान होकर पत्नी ने अपने पति की हरकतों पर नजर रखना शुरू कर दिया है और आज पत्नी ने अपने पति और प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया है।
पत्नी का आरोप है कि पति ने उसे करीब तीन साल से मायके भेज रखा है और अपने घर नहीं बुला रहा है। पति तलाक के लिए दबाव बना रहा है। इसी बात से परेशान होकर पत्नी ने पति पर नजर रखने के लिए लोगों को रखा हुआ था। शंका थी कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। आज उसने रंगे हाथों अपने पति को पकड़ लिया। पत्नी ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications