Satna News: साइकिल की हवा निकालने पर शिक्षक ने छात्र को लात-घूंसों से पीटा, पुलिस ने दर्ज किया एससी-एसटी केस
Satna News:
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक शासकीय विद्यालय में कक्षा आठवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई करना हेड मास्टर को महंगा पड़ गया। पिटाई की वजह बेहद छोटी है। इस घटना में हेडमास्टर राजेश त्रिफला बुरे फंस गए हैं। एक ओर जहां उनके विभाग के सक्षम उच्च अधिकारी ने मास्टर साहब को सस्पेंड कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर छात्र की मां ने कोलगवां थाना में मास्टर साहब के खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया।
घटना सतना जिले के माधवगढ़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल का है। एक विद्यार्थी के साइकिल के पहियों की हवा निकालने की शिकायत पर मास्टर साहब को इस कदर गुस्सा आया था कि उन्होंने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की शिकायत के बाद मास्टर साहब को निलंबित कर दिया गया है।

घटना की शिकायत होने पर जांच की गई और आरोपी हेडमास्टर राजेश त्रिफला को निलंबित कर दिया गया। स्टूडेंट की मां की शिकायत पर कोलगवां थाने में आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ मारपीट की घटना में आईपीसी की धारा 294, 323, (3)(2)(5क) एससी-एसटी एवं जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
कोलगवां थाना के टीआई सुदीप सोनी के जानकारी अनुसार माधवगढ़ में जो छात्र का मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। उस घटना में बच्चे की मां आई थी। मां ने मामले में बताया, बच्चे का मेडिकल कराया गया। मां की रिपोर्ट पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मारपीट की धाराएं लगी हैं। चूंकि बच्चा नाबालिग है तो जुवेनाइल एक्ट की धाराएं भी लगी हैं। बच्चा एससी से बिलॉन्ग करता है इसलिए एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications