Satna news video : तिलकोत्सव कार्यक्रम में घुसा चोर, नकदी और सोने से भरा बैग चुराकर हुआ फरार
Satna news : शहर के एक मैरिज गार्डन में चल रहे तिलकोत्सव कार्यक्रम में चोरी का सनसनीखेज मामला आया है। यहां एक बच्चा जेवरात समेत नकदी से भरा बैग चुराकर ले गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें एक युवक दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
Recommended Video

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बगहा में स्थित मैरिज गार्डन सन सिटी पैलेस में चल रहे तिलकोत्सव कार्यक्रम में मंगलवार की रात एक चोर ने रुपयों और गहनों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। बैग में लगभग पांच लाख रुपए नगद और कुछ जेवरात समेत लगभग 6 लाख रुपए के कीमत का सामान था। मामला पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। सीसीटीवी में पीले रंग का कुर्ता ,जैकेट और सर पर टोपी लगाए 1 युवक हाथ मे बैग लेकर लंबे-लंबे कदमों से बाहर निकलता नजर आ रहा है।
रीवा से तिलक चढ़ाने आए थे
रीवा निवासी बिहारी लाल तिवारी अपने रिश्तेदारों परिवारों के साथ तिलक चढ़ाने सतना आए थे। तिलकोत्सव कार्यक्रम बगहा के सन सिटी पैलेस में चल रहा था। भोजन के दौरान उन्होंने रुपयों और जेवरात से भरा बैग 1 बुजुर्ग की देखरेख में रख दिया था। इसी बीच बुजुर्ग बैग कुर्सी पर रखा छोड़ कर किसी से बात करने में मग्न हो गया, तभी पीले रंग का कुर्ता पहने युवक ने मौका पाकर बैग उठाया और बेखौफ अंदाज में तेजी से भागता हुआ रफूचक्कर हो गया। जब बैग की तरफ नजर गई तो लोगों के होश उड़ गए। वहां हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर खोजबीन में लग गए, लेकिन तब तक बदमाश हाथ की सफाई दिखा कर वहां से जा चुका था। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस मैं की गई है। पुलिस ने घटना स्थल कामौका मुआयना कर फुटेज खंगाले और उसमें नजर आ रहे चोर के पहनावे के मुताबिक चोर की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications