Satna News: सतना ने एक प्रतिष्ठित समाजसेवी को खो दिया, पूरे शहर में दौड़ी शोक की लहर

Satna News: सतना जिले के समाजसेवी धर्मेश चतुर्वेदी का एक सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी मुताबिक सागर के बंडा के पास सोमवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में बेहद गंभीर रूप से घायल हुए धर्मेश को उपचार के लिए झांसी ले जाया गया था। शंकर हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी भी की गई थी लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार को देर रात उन्होंने अंतिम सांस ले ली।

Dharmendra Chaturvedi passed away

बताया जाता है कि धर्मेश अपने साथी अनूप और प्यारेलाल के साथ कार से इंदौर से सतना लौट रहे थे। सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे बंडा सागर में उनकी कार एक मोड़ पर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फोर व्हीलर चला रहे धर्मेश उसमे फंस गए।

पुलिस ने सब्बल से गेट तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला। धर्मेश के सिर,चेहरे,जबड़े और पेट मे गंभीर चोटें आई थीं। एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर छतरपुर में रहने वाले उनके मामा भी सागर पहुंच गए थे। उपचार के लिए धर्मेश को झांसी ले जाया गया था।

भाजपा नेता धर्मेश के निधन की खबर से सतना में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थक स्तब्ध रह गए हैं। उनके घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने भी उनके निवास पहुंच कर संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+