Satna News: डिस्चार्ज के नाम पर अवैध वसूली! स्टाफ नर्स खुलेआम ले रही रिश्वत, देखें video
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों से डिस्चार्ज के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो कब का है फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस घटना के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय का 57 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मरीज के परिजन के द्वारा अस्पताल में हो रही धन उगाही से क्षुब्ध होकर बनाया गया है।

वीडियो में व्यक्ति जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड से लगा पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड पहुंचा। जहां नर्स ने डिस्चार्ज के नाम पर रुपये मांगती है। उसके बाद वह रुपये को अपने जेब में रखती दिखाई देती है।
इस वीडियो के वायरल होने से अस्पताल की साख पर सवाल खड़ा हो गया? एक ओर सरकार मरीजों का फ्री में उपचार कराने का दंभ भर रही, वहीं अस्पताल स्टाफ मरीजों का शोषण की धन की उगाही में जुटे हैं।
वही आरएमओ सरद दुबे ने बताया कि वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में आए हैं। हमने इन सभी वीडियो को अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेज कर जानकारी दे दी है। इसकी पुष्टि उच्च अधिकारी करेंगे की यह वीडियो कबका और कहा का है, जांच के बाद जो भी सामने आएगा उस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications