Satna news : महापौर ने किया घोटाले का पर्दाफाश, 200 से अधिक कर्मचारी बिना काम किए ले रहे वेतन
सतना के महापौर योगेश ताम्रकार ने सार्वजनिक मंच पर इस घोटाले का पर्दाफाश किया और आरोप लगाया कि सतना नगर निगम के 200 से अधिक कर्मचारी बिना काम किये वेतन ले रहे हैं.

मध्य प्रदेश के सतना महापौर ने नगर निगम में कर्मचारी घोटाले का पर्दाफाश किया हैं। जिंसमे बिना काम किए ही हर महीने नगर निगम को लाखों का चूना लगा रहे हैं। दरअसल सतना महापौर योगेश ताम्रकार ने सर्वजनिक मंच से खुलासा करते हुए बताया कि 200 से ज्यादा नगर निगम में ऐसे मस्टररोल और संविदा कर्मचारी वेतन ले रहे थे जो कभी काम पर आते ही नहीं है। लेकिन हर महीने तनख्वाह ले रहे हैं। कोई गोवा में निवासरत है तो कोई जबलपुर में निवास कर रहा है।

6 सदस्यीय टीम गठित
अब यह घोटाला उजागर होने के बाद महापौर ने जांच के लिए 6 सदस्यीय टीम गठित की है जो पूरे कर्मचारी घोटाले की जांच कर रही। सतना नगर निगम में जारी घोटालों की एक के बाद एक परतें खुल रही है।
Recommended Video

ऐसे हुआ उजागर
परिषद की बैठक में पार्षदों ने वार्ड में सफाई कर्मियों की कमी का मुद्दा उठाया, मुद्दा उठाते ही जांच शुरू हुई, जांच में मोहल्लों में पर्याप्त सफाई कर्मी की पदस्थापना मिली जो वार्ड में कागजों में कार्य कर रहे हैं। और पेमेंट भी प्राप्त कर रहे थे। अब ये घोटाला तूल पकड़ चुका है।

नगर निगम को लगा रहे चुना
पार्षदों की शिकायत पर महापौर ने इस पूरे घोटाले की जांच के लिए 6 सदस्यीय टीम का गठन किया। अब तक टीम ने दो सौ से ज्यादा मस्टर कर्मी और संविदा कर्मी का खुलासा हो चुका है। जो बिना काम के ही हर महीने तनख्वाह ले रहे थे, और निगम को चूना लगा रहे थे।

कोई कर्मचारी गोवा में तो कोई जबलपुर में निवासरत
कर्मचारी कुछ ऐसे भी चिन्हित हुए है जो शहर से बाहर गोवा जबलपुर में निवासरत है। लेकिन तनख्वाह नगर निगम दे रहा वो भी मुफ्त की, सतना महापौर ने सार्वजनिक मंच से इस घोटाले का उजागर किया और जल्द इनपर कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया। हालंकि महापौर अभी इस घोटाले में जांच अधूरी होने की बात कह रहे और जल्द इस पूरे घोटाले का पर्दाफाश करने की बात कह रहे।












Click it and Unblock the Notifications