MPPSC Result 2019: सतना की प्रिया पाठक ने किया टॉप, मैहर की अदिति अग्रवाल का भी हुआ सिलेक्शन
MPPSC Result 2019: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपना 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम में सतना की प्रिया पाठक ने टॉप किया है। उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। इससे पहले 2018 में उनका चयन डीएसपी के पद पर हुआ था।
इसके अलावा मैहर की अदिति अग्रवाल का भी एमपीपीएससी 2019 के परीक्षा परिणाम में चयन हुआ है। परीक्षा के परिणाम आते ही रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो गए दोनों ओर से परीक्षा के परिणाम आते ही रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो गए । इस बार के परिणाम में टॉप टेन के अंदर सात लड़कियों का सिलेक्शन हुआ है।

सतना जिले के नागौद कस्बे की निवासी प्रिया पाठक उम्र 27 वर्ष की बेटी ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है और डिप्टी कलेक्टर पद पर इनका चयन हुआ है, प्रिया के पिता का नाम कृष्ण शरण पाठक है, जो की नागौर के शासकीय विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं, प्रिया की माता का नाम पुष्पा पाठक है और वह ग्रहणी है।
पूरा परिवार उत्साहित
बता दें कि प्रिया पाठक शुरू से ही सभी कक्षाओं में पहले स्थान पर रही है और ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं, प्रिया की शिक्षा दीक्षा को देखकर परिवार हमेशा उससे बड़ी उम्मीदें लगाए हुए था, और आज जब एमपीपीएससी 2019 का रिजल्ट आया तो दिया का डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन हो चुका है ऐसे में परिवार में खुशियों का ठिकाना नहीं रहा और पूरा परिवार बेहद उत्साहित है, लगातार उनके घर बधाइयों का दौर जारी है, और फोन कॉल के जरिए भी बधाई आ रही हैं।
सतना जिले के छोटे से कस्बे के रहने वाली एक बेटी ने पूरे प्रदेश में टॉप करके आज अपना नाम और सतना जिले का नाम पूरे देश भर में रोशन किया है, आपको बता दे कि प्रिया का वर्ष 2018 में PSC का एग्जाम दिया था, जिनमे 2020 में DSP पद पर चयन हुआ था, लेकिन अभी तक नियुक्ति नही हुई थी, और उन्हें बड़े मुकाम को हासिल का लक्ष्य था और आज वह लक्ष्य पूरा हुआ।
प्रिया पाठक ने क्या कहा
एमपीपीएससी 2019 में टॉप करने वाली प्रिया पाठक ने कहा कि उन्होंने सेल्फ प्रिपरेशन की थी और खुद से नोट्स तैयार किए। साथी उन्होंने मॉक टेस्ट कभी सहारा लिया। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अच्छे रिजल्ट के लिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है। मेरा 2020 में 2018 एमपीपीएससी के परिणाम में डीएसपी के पद पर चयन हो गया था। मेरे माता-पिता से मुझे मोटिवेशन मिला वह मुझे हमेशा बताते रहे कि अब आपके पीछे मुड़कर नहीं देखना है। वही इंटरनेट मीडिया को लेकर प्रिया ने कहा कि इसका उपयोग अपनी पढ़ाई के लिए ही करना चाहिए।
MPPSC 2019 का परीक्षा परिणाम कुछ इस प्रकार है
बता दे राज्य लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी ने मंगलवार देर रात 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी किया। जिसमें 87 फीसदी पदों पर चयन सूची जारी की गई है। OBC आरक्षण मामला कोर्ट में लंबित होनेके कारण 13% पदों पर नियुक्तियां रोकी गई हैं। टॉप-10 में 7 लड़कियां हैं।
मध्य प्रदेश PSC के 484 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी। इनमें से फिलहाल 472 का रिजल्ट जारी किया गया है। इन पदों में से 197 पर महिलाओं ने सफलता प्राप्त की है। ये कुल भर्ती संख्या का 42% है। 13 कैंडिडेट डिप्टी कलेक्टर जबकि 9 DSP बनी हैं।
राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जारी डिप्टी कलेक्टर श्रेणी की सूची में पहले नंबर पर सतना की प्रिया पाठक, दूसरे पर रीवा की शिवांगी बघेल और तीसरे नंबर पर पन्ना की पूजा सोनी हैं। इनके अलावा राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार, आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर के नाम मेरिट लिस्ट में हैं। डीएसपी पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची में पहला नाम रुचि जैन, दूसरा ललित बैरागी और तीसरे नंबर पर हर्ष राठौर का है।












Click it and Unblock the Notifications