Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maihar Zila: सतना से अलग होकर मैहर बनेगा 55वां जिला, वर्चुअल संबोधन में CM शिवराज ने किया ऐलान

Maihar Zila: सतना के मैहर पहुंची जन आशीर्वाद कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधन के माध्यम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में मैहर वासियों को बड़ा तोहफा दिया है।

Maihar zila: सतना जिले के मैहर को जिला बनाने की मांग को लेकर लंबे अर्से से इंतजार कर रहे मैहरवासियों को शिवराज सिंह चौहान ने आखिरकार बड़ी सौगात दे दी है। जन आशीर्वाद कार्यक्रम के वर्चुअल संबोधन में सीएम शिवराज सिंह चौहान मैहर को जिला बनाए जाने के लिए घोषणा कर दिया है। मैहर को जिला घोषित करने के बाद मैहर के लोगों में जमकर खुशी का माहौल है। लोगों ने पटाखे फोड़कर व मिठाई बांटकर जमकर खुशियां मनाई।

गौरतलब है कि मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा लगातार मैहर को जिला बनाने की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर विधायक मुख्यमंत्री हाउस के कई बार चक्कर लगा रहे थे और आखिरकार शिवराज सिंह चौहान ने विधायक नारायण त्रिपाठी की मांग पर मोहर लगा दी।

Maihar Zila mp

रीवा संभाग में सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और अभी नया बना जिला मऊगंज पांच जिले शामिल हैं। मैहर जिला को मिलाकर 6 जिला हो जाएंगे। सतना जिले में अभी 10 तहसील कोठी, नागौद, उचेहरा, अमरपाटन, रामनगर,रघुराजनगर, रामपुरबघेलान, मैहर, मझगवां, कोठार और बिरसिंहपुर शामिल हैं। मध्यप्रदेश में अभी 54 जिले है। मैहर जिले बनने के बाद प्रदेश का 55वां जिला होगा।

मैहर जिला घोषित होने के बाद मैहर तहसील का पूरा हिस्सा, इसके अलावा उचेहरा का आधा हिस्सा भी मैहर में जाएगा। उचेहरा और परसमिनया सर्किल मैहर जिले में शामिल होगा‌।रामनगर तहसील का पूरा हिस्सा, अमरपाटन का दो तिहाई हिस्सा अर्थात मौहारी कटरा सर्किल और अमरपाटन सर्किल शामिल होगा। ताला सर्किल सतना में ही रहेगा। इसके अलावा शेष हिस्सा सतना जिले में शामिल रहेगा।

मैहर जिला घोषित होने के बाद यहां पर विकास के पंख लगेंगे। मैहर के खाते में सतना जिले की खनिज संपदा का 40 से 50 फीसदी हिस्सा और तीन सीमेंट फैक्ट्रियां है। इससे उसके पास आय के काफी ज्यादा स्त्रोत होंगे। इसके अलावा मैहर में मां शारदा मंदिर होने से वैश्विक पहचान भी बनी रहेगी। लिहाजा यहां विकास की काफी संभावनाएं बढ़ गई है और व्यावसायिक रूप से भी यह तेजी से बढ़ेगा।

मध्‍य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज से ही मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इससे पहले जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित सभा में वर्चुअल संबोधन माध्यम से संबोधित करते हुए प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मैहर को जिला बनाने की घोषणा कर दी है। सभा के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा,मंत्री रामखेलावन पटेल, सतना सांसद गणेश सिंह सहित अनेक नेता मौजूद रहे। सीएम शिवराज ने कहा कि हम मैहर को जिला बनाने की घोषणा नहीं कर रहे, आज से जिला बनाने की कार्यवाही शुरू कर रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+