Maihar News: मैहर की बेटी ने छुआ आसमान, फ्रेंडशिप फतह के बाद शिनकुन ईस्ट की चोटी पर फहराया तिरंगा
Mountaineer Anjana Singh: मध्य प्रदेश के मैहर जिले की रहने वाली पर्वतारोही अंजना सिंह लगातार नयी ऊंचाइयों को छू रही है। अंजना ने एक बार फिर से नया कीर्तिमान रच दिया है।
हिमाचल के मनाली में फ्रेंडशिप पर्वत पर सफलता पूर्वक चढ़ाई संपन्न करने के बाद बेंदुराकला की रहने वाली अंजना सिंह ने लद्दाख की सबसे ऊंची चोटी की शिनकुन ईस्ट पर फतह हासिल की है। ऐसा करने वाली विंध्य क्षेत्र की वो पहली लड़की है।

अंजना सिंह ने खराब मौसम होने के बावजूद -15 डिग्री सेल्सियस में 19 जुलाई को 6011 फिट ऊंची शिनकुन ईस्ट की चोटी पर भारतीय तिरंगा फहरा कर सभी देशवासियों को गौरवान्वित किया है।
अमरपाटन तहसील की बेंदुरा कला गांव की अंजना अपनी टीम के साथ 12 जुलाई को बेस कैम्प पहुंचीं। 18 को हिमाचल प्रदेश और लद्दाख की सीमा पर स्थित शिनकुन चोटी पर चढ़ाई प्रारंभ की। 19 को सुबह 09:45 बजे 6011मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिनकुन ईस्ट चोटी फतह किया है।
छोटे से गांव बेंदुराकला के किसान पिता राजेश सिंह की बेटी अंजना इससे पहले 20 मई को मनाली में 15 हजार फीटऊंची फ्रेंडशिप चोटी पर भी तिरंगा फहरा चुकी हैं। अब उनका सपना माउंट एवरेस्ट को फतह करने का है। मां सियावती सिंह ग्रहणी हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया और उनके सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंजना ने सफलता का श्रेय गुरु एडवोकेट शिवेन्द्र सिंह बघेल और भाई बृजेश सिंह को दिया। बताया कि जब पर्वतारोहण के लिए धनराशि नहीं थी, तब ये दोनों संबल बने। मेरे लिए आवश्यक संसाधन जुटाए। मैं गर्व से कहती हूं कि यदि आज मैंने शिनकुन ईस्ट की चोटी को फतह किया है तो पूरा श्रेय इन्हीं को जाता है।
अंजना सिंह की यह उपलब्धि उनकी यात्रा का सिर्फ एक पड़ाव है। वह आगे भी पर्वतारोहण के क्षेत्र में नए-नए शिखर छूने का सपना है। अंजना के अनुसार वह अब देश की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने की तैयारी कर रही है। अपने देश का नाम रोशन करने का संकल्प ले चुकी हैं। हर उस युवा के लिए प्रेरणा है। जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा रखते हैं। उनके साहस और मेहनत ने साबित कर दिया है सफलता की ऊँचाइयों को छूने के लिए केवल आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय की जरूरत होती है।












Click it and Unblock the Notifications