MP के राज्यमंत्री की दरियादिली, सड़क हादसे में घायल लोगों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया
सतना में शिवराज सरकार के राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल की दरियादिली ने कुछ लोगों की जान बचा ली है। सड़क हादसे में दो लोग बीच सड़क कराह रहे थे। राज्यमंत्री ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों की मदद की।

Satna News: मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल (Ramkhelavan Patel) ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है। उन्होंने सड़क हादसे में घायल लोगों को खुद अपने गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे। दरअसल, रामनगर थाना क्षेत्र के गोरसरी घाटी में शुक्रवार की शाम एक सड़क हादसा हो गया था। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस दौरान उसी रास्ते से गुजर रहे प्रदेश के राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने घायलों को अपनी गाड़ी में बैठक कर अमरपाटन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों को अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया। साथ ही उनके इलाज के लिए डॉक्टरों को दिशा निर्देश भी दिए।मंत्री की दरियादिली का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिले के लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

जिन घायलों की राज्यमंत्री ने मदद की है उन घायलों की पहचान मैहर निवासी मोहम्मद रईस और रशीदा बेगम दो लोगों को घायल हुए हैं। रशीदा बेगम की हालत गंभीर होने की वजह से तत्काल जिला अस्पताल सतना के लिए रेफर कराया। इसके बाद राज्यमंत्री घायलों के इलाज के लिए सतना सीएमएचओ को निर्देश दिए। मंत्री की इस उदारता को देखकर घायल के परिजन भी कायल हैं, उन्होंने मदद के लिए धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications