Satna News: लद्दाख बस हादसे में जख्मी हुए जवान विवेक पांडे शहीद, 6 दिन से दिल्ली अस्पताल में चल रहा था इलाज
Satna News:
Satna News: देश की रक्षा में तैनात सतना का एक और लाल शहीद हो गया। महीनेभर पहले ही छुट्टी लेकर परिवार के पास आया था। अब जब जवान के शहादत की खबर आई, तो शहीद के गांव और घर में मातम पसर गया।
लद्दाख में एक हादसे के दौरान सतना के वीर सपूत विवेक पांडेय शहीद हो गए। 19 अगस्त को लद्दाख में सेना की एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें सतना जिले के वीर सपूत विवेक पांडेय इलाज के दौरान शहीद हो गए। 24 अगस्त की शाम शहीद होने की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसरा गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

25 वर्षीय विवेक पांडे सात साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। सिपाही के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान लद्दाख में 19 अगस्त को सेना की एक गाड़ी फीट खाई में गिर गई। जिसमें विवेक पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में घायल विवेक का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था जहां इलाज के दौरान छठवें दिन उनकी मौत हो। गुरुवार की शाम शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसरा गया।
इधर, शहीद विवेक का पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर शाम गांव पहुंचने की संभावना है। जहां शनिवार 26 अगस्त को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शहीद जवान विवेक पाण्डेय का पार्थिव शरीर दिल्ली आर्मी हेडक्वाटर से गृह ग्राम करही कला तहसील कोटर के लिए रवाना हो चुका है। 26 अगस्त शनिवार की सुबह पहुंचेगा। जवान की मां गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। कोई घर नहीं जा रहा कि कहीं मां विचलित ना हो जाए। शहीद जवान मां को अभी भी नहीं मालुम कि बेटा शहीद हो चुका है। मां से बात छिपाने के लिए पंचायत भवन में टेंट लगाया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा "लेह लद्दाख में देश की सुरक्षा के लिए शहीद हुए सतना का लाल रामपुर बाघेलन विधानसभा के कोटर तहसील के ग्राम करही कला निवासी सेना के जवान 25 वर्षीय विवेक पाण्डेय जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि"












Click it and Unblock the Notifications