MP News: प्रेमी जोड़ों का वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, लड़कों ने फेफड़े फाड़कर आंतें निकाल लीं

Satna News: सतना पुलिस ने एक खौफनाक वारदात का खुलासा किया है।एक शख्स प्रेमी जोड़ों के गंदे वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। इस बात से नाराज होकर एक प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो बनाने वाले युवक की हत्या कर दी है। प्रेमी और मित्रों ने ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति की आंत बाहर निकाल ली है।

पुलिस ने इस मर्डर का खुलासा का रविवार को किया। खुलासे में बताया कि 3 अक्टूबर की दोपहर 2:30 बजे धारकुंडी-जैतवारा मार्ग पर मचखड़ा गांव के पास सड़क किनारे अरुण त्रिपाठी की लाश मिली थी। फेफड़े पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। जिस कारण अरुण की दर्दनाक मौत हुई है।

MILF girlfriend video blackmail satna

एसडीओपी चित्रकूट विक्रम सिंह कुशवाह के मुताबिक 2 अक्टूबर को रितिक और संजू अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मचखड़ा पहाड़ घूमने गए थे। जहां मृतक अरुण त्रिपाठी ने मोबाइल से उनके गंदे वीडियो बना लिए थे। इसके बाद मृतक अरुण ने 10 हजार रुपए की मांग की और न देने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

इस बात से घबराए प्रेमी जोड़ों ने मृतक अरुण को 2000 रुपए दिए पर मृतक 10 हजार की मांग पर अड़ा रहा एवं शेष 8 हजार देने की बात कही। इस बीच मृतक अरुण ने सभी के मोबाइल छीन लिए थे।

3 अक्टूबर की दोपहर करीब 1.30 बजे आरोपी प्रेमी अपने साथियों के साथ मचखडा पहुंचा। वो ग्रुप बनाकर मृतक के खेत के पास मेन रोड पर खड़े होकर अरुण त्रिपाठी का वेट करने लगे। अरुण के पहुंचने पर आरोपी और उसके मित्रों ने उसे रोककर उसके द्वारा बनाए गए फोटो-वीडियो की मांग करने लगे। इसी दौरान आरोपी और अरुण में विवाद हो गया। सभी आरोपी मिलकर गाली गलौज कर लाठी डंडे से मृतक के साथ मारपीट करने लगे। तभी अरुण ने एक धारदार हथियार निकाला। लेकिन आरोपी ने उस हथियार को पकड़ लिया और उसी से उसके चेहरे और सीने पर ताबड़तोड़ वार करने लगे। मौके पर ही अरुण त्रिपाठी की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने रामखेलावन उर्फ रितिक साकेत पिता रन्नू लाल साकेत उम्र 24 वर्ष, अमित साकेत पिता रामलाल साकेत उम्र 24 वर्ष, साजन उर्फ संजू साकेत पिता कामता प्रसाद साकेत उम्र 18 वर्ष, कृष्णा लखेरा पिता संतोष लखेरा उम्र 18 वर्ष एवं चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+