Satna News: विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन बरात लेकर पहुंचे थाने, जानिए पूरा मामला
बरात सुबह बिदा हो गए मगर दूल्हा दुल्हन नागपुर न जाकर थाने लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुचे है। सतना की कोलगंवा थाना पुलिस एफआईआर दर्ज करने हीलाहवाली करती रही।

सतना जिले में विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन घर ना जाकर बारात के साथ थाने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गए हैं। दरअसल मटेहना में दुल्हन के गहने और कीमती सामान चोरी का मामला सामने आया है। करीब चार लाख कीमत के गहने लेकर शातिर चोर रफूचक्कर हो गया। हालकि कुछ घण्टे बाद ही एक स्निग्ध युवक मिला, जिसकी निशानदेही पर खाली पेटी मिली लेकिन गहने नही मिले।
सतना शहर से लगे मटेहना गांव में नागपुर से बारात आई थी।आनंद सुक्ला के घर सहनाई बज रही थी, ढोल नगाड़ों के साथ बरात दुल्हन के दरवाजे को निकली। तभी कुछ पल के लिए विजली गुल हुई और साथ ही दुल्हन के लिये ससुराल पक्ष द्वारा लाये गए गहने और कीमती सामान से भरी पेटी भी गोल हो गई।
जैमाल कार्यक्रम के बाद बरात जनमास पहुची और फिर गहने से भरी पेटी गायब मिली, चोर ने अपने हाथ की सफाई दिखाई पहले कुछ मिनट के लिए लाइट गोल की और उसी समय गहने से भरी पेटी लेकर रफू चक्कर हो गया। हालकि परिजनों ने पुलीस को सूचना दी। पुलिस भी मौका मुआयना किया। पुलिस को एक अज्ञात युवक नशे की हालत में मिला। पुलिस ने हिरसात में लेकर पूछताछ की। युवक की निशानदेही में खाली पेटी मिली। पेटी से गहने गायब थे सिर्फ कपड़े मिले। अभी तक कोई माल की बारामदगी नही हुया।
Recommended Video
बरात सुबह बिदा हो गए मगर दूल्हा दुल्हन नागपुर न जाकर थाने लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुचे है। सतना की कोलगंवा थाना पुलिस एफआईआर दर्ज करने हीलाहवाली करती रही। करीब तीन घण्टे तक बरात और दूल्हा दुल्हन परेसान होते रहे। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज हुया। हालकि बरातियों ने सतना पुलिस के इस रवैये से नाखुश नजर आए। हालकि पुलिस का दावा है कि जल्द गहने वरामद कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications