Satna News: सतना में चार बाई चार दुकान का बिल आया 19 लाख, रकम देख व्यापारी बेहोश
Satna News: उपभोक्ता अब्दुल मजीद ने बताया कि जब से यह बिल उनके पास पहुंचा है। तब से वह कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। हर वक्त यही चिंता सता रही है कि आखिर यह सब क्या हो रहा है।
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना शहर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक व्यापारी का बिजली का बिल 19 लाख 49 हजार रुपये आया। जिसके बाद उसके होश उड़ गए।अब वो बिजली दफ्तर के चक्कर काट रहा है।
व्यापारी का नाम अब्दुल मजीद है। अब्दुल की दुकान सतना जिला अस्पताल के सामने स्थित है। उसकी दुकान में हाल ही में स्मार्ट सिटी के तहत इलेक्ट्रिक मीटर लगाया गया था। अब्दुल की दुकान का औसतन बिल 400 से 500 रुपए आता था। बिजली विभाग ने दुकान में डिजिटल मीटर लगाया और उसके बाद करीब 19 लाख का भारी भरकम बिल थमा दिया।

बिजली बिल देखने के बाद व्यापारी बिजली विभाग के चक्कर लगा रहा है। लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही थी। मामला जब सुर्खियों में आया तो बिजली विभाग में हड़कंप मच गया और तत्काल बिजली बिल का निराकरण किए जाने की बात कर रहे हैं। विभाग के अधिकारी इस मामले को तकनीकी त्रुटि बताकर पल्ला झाड़ते नजर आए।

अब्दुल मजीद ने जानकारी दी की कि जब उसने ये बिल देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बिल देखने के बाद वह कोई काम नहीं कर पा रहा। हर समय यही चिंता सता रही है कि आखिर यह सब कैसे और क्यों हो रहा है्।उन्होंने आगे बताया कि जिस समय से यह बिल पहुंचा है, उन्हें सिर पर बोझ जैसा महसूस हो रहा है और अधिकारी भी कुछ निराकरण नहीं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications