Satna news : अमरपाटन में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 उपभोक्ताओं के बैंक खाते सीज
समय पर बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अमरपाटन ग्रामीण में 31 बकाएदारों के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर ने उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिलों का भुगतान न करने पर अमरपाटन के बकाएदारों से वसूली के लिए अब नया फॉर्मूला अपनाया है। बड़े बकायादारों के बैंक खाते सीज कर उनसे वसूली की जा रही है. अमरपाटन विद्युत वितरण केंद्र के तहत अब तक 31 बड़े बकायादारों के खाते सीज किए जा चुके हैं। जब तक ग्राहक भुगतान नहीं करता तब तक लेन-देन संभव नहीं होगा।
इनके अकाउंट्स हुए सीज
Recommended Video
जानकारी के अनुसार रामलखन पटेल बर्रेह, वीरेंद्र सिंह ग्राम बेंदुरा, रामदेव पटेल, रामभुवन पटेल, भगवानदीन जैसवाल, गुरुदत्त पटेल, गैवी प्रसाद पटेल, तेजबहादुर सिंह ग्राम भीषमपुर, श्रीमति कुसुमकली ग्राम छैरहा, कृष्ण कुमार तिवारी ग्राम चोरखरी, पुष्पेंद्र गौतम ग्राम ककरा, रामलाल पटेल,उमेश पटेल,नागेंद्र पटेल,शुभकरण पटेल ग्राम मौहट, ब्रजमोहन पाठक,रामभजन सिंह ग्राम ओबरा काशी सिंह,श्रीमति कमला ग्राम रैकवार ,मुनेंद्र कुमार मिश्रा एवम श्रीमति मनबसिया पटेल ग्राम वीरदत्त इन लोगों को कई बार बिल जमा करने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन उनके द्वारा बिल जमा नहीं किया गया, जिसके चलते 31 लोगों के बैंक खाते सीज करा दिए गए है। इसके अतिरिक्त शीघ्र ही अन्य विद्युत बिल के बकायादार उपभोक्ताओं के बैंक खाते सीज करने हेतु कार्यवाही की जा रही है।
जे. एल. चौरसिया कनिष्ठ अभियंता ने जानकारी दी
लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खि बकायादारों के बैंक खातों को सीज कर दिया गया है. वहीं बकाया उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपने बकाया बिजली बिलों का तत्काल भुगतान करें और अप्रिय कार्रवाई से बचें.
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications