Maihar News: अस्पताल जाना था, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस रोककर 'पेग' बनाने लगा ड्राइवर
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक एंबुलेंस ड्राइवर का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि एंबुलेंस ड्राइवर ने बीच रास्ते एंबुलेंस रोककर शराब पी है। वीडियो में एक एंबुलेंस दिख रही है।
मध्य प्रदेश के नंबर प्लेट वाली एंबुलेंस सड़क पर एक किनारे रुकी हुई है। एंबुलेंस का ड्राइवर एक ड्रिंक बनाते दिख रहा है, उस ड्रिंक को शराब बताया जा रहा है।

मैहर जिले के अमरपाटन इलाके का वीडियो बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस वायरल वीडियो से अनजान बने हुए हैं। लेकिन, जिस प्रकार से शराबखोरी चल रही है। उसके हिसाब से प्रसूता महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह जरूर लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications