चित्रकूट में दिवाली के साथ गधा मेला की हुई शुरुआत, सलमान, शाहरुख, आमिर और कैटरीना की लगती है बोली
MP Satna Donkey Fare: मध्य प्रदेश के सतना में एक बार फिर गधों का बाजार सज गया है। चित्रकूट के इस मेले में दूर-दूर से लोग गधे, घोड़े और खच्चरों की खरीद-बिक्री के लिए आए हैं। इस मेले की शुरुआत औरंगजेब के शासनकाल में हुई थी।
वैसे तो आपने कई मेले देखे होंगे, लेकिन चित्रकूट का ये बेहद प्राचीन और ऐतिहासिक गधों का मेला शायद ही आपने पहले कभी देखा या सुना होगा। यही वजह है कि दूर-दूर से लोग गधों के मेले को देखने पहुंचते हैं। बता दें कि हर साल दिवाली के दूसरे दिन मंदाकिनी नदी के तट पर लगने वाला यह बाजार तीन दिनों तक लगा रहता है।

माना जाता है कि गधा मेले की शुरुआत करीब 500 सौ साल पहले मुगल शासक औरंगजेब ने की थी। इसकी वजह ये थी कि गधों, खच्चरों के जरिए कारोबार किया जाता था, जिसकी उस समय बहुत जरूरत हुआ करती थी।
गधा मेला में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश के कई व्यापारी गधा बेचने और खरीदने आते हैं। दिलचस्प ये है कि गधा बेचने वाले कारोबारी अपने गधों का नाम फिल्मी हस्तियों के नाम पर भी रखते हैं। मतलब यह कि इस मेले में शाहरुख, सलमान और आमिर के नाम की बोली लगती है जो लाखों में होती है।

इस मेले के ठेकेदार सनी पांडेय के जानकारी मुताबिक औरंगजेब का लाव-लश्कर यहां गंगा किनारे पड़ा रहता था। गधे और खच्चर खाद्यान्न, असलहा, बारूद लाने का काम करते थे। तभी से यह मेला लग रहा है। बहुत ही ऐतिहासिक मेला है। दीपदान के बाद ही इसकी शुरुआत होती है। यहां 3 हजार से लेकर 60 हजार रुपए तक में गधे और खच्चर बिकते हैं।
मेले का संचालन जिला सतना चित्रकूट नगर परिषद करता है। इस वर्ष भी मेले में हजारों गधे, घोड़े और खच्चर खरीद-बिक्री के लिए लाए गए हैं। उनकी कीमत लाखों में लगती है। मेले में काफी भीड़ होती है, क्योंकि पशु खरीदारों के अलावा दीपावली मेले में आए हुए श्रद्धालु भी इसे देखने के लिए आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications