Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Satna News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री One Nation, One Election का किया समर्थन, संघ के सवाल पर कह दी बड़ी बात

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन किया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिन्दू राष्ट्र वाले मुद्दे पर कहा कि अगर संघ लग गया है तो भारत को हिन्दू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।

Dhirendra Shastri: सतना एरोड्रम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया है। आरएसएस को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

मशहूर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से सतना में वन नेशन वन इलेक्शन के बारे में जब पूछा गया तब उन्होंने बोला राजनीति पर हम बहुत कम बोलते हैं। हमारा अनुभव ना के बराबर है। लेकिन इस राष्ट्र में आर्थिक सुधार जरूरी है। कम खर्चे में अगर चुनाव हो और बचे हुए पैसों से गरीबों की ज़रूरतें पूरी की जाए तो अच्छा होगा। हमारे क्षेत्र में बहुत गरीब लोग हैं। अच्छे अस्पताल नहीं हैं, तो बचे हुए पैसे अगर यहां खर्च किए जाएं तो बहुत बढ़िया होगा।

Dhirendra Shastri One Nation, One Election

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज आपकी बातों (हिंदू राष्ट्र की मांग) का समर्थन किया है। इस सवाल पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा यह हमारा और भारत में रहने वाले सभी हिंदुओं का सौभाग्य है। कि भारत का सबसे बड़ा संघ हिंदू राष्ट्र की दिव्य संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। संघ के कह देने के बाद तो अब देश हिंदू राष्ट्र बनने ही वाला है। बन कर ही रहेगा।

1 सितंबर की सुबह 10 बजे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर देवी धाम पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के लिए रोपवे से ऊंची पहाड़ी त्रिकुट पर्वत पहुंचे। यहां उनके साथ मैहर देवी धाम के पुजारी स्वयं अगवानी के लिए उपस्थित थे और रोपवे में उनके साथ ही आये। मंदिर के अंदर प्रवेश करने के बाद पंडित शास्त्री को गर्भ गृह में ठहराया गया और उनको आरती सजा कर दी गई। पंडित शास्त्री ने माई की आरती कर पूजा अर्चना की। बता दें कि आमतौर पर किसी को भी गर्भ गृह में नहीं जाने दिया जाता।

इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह एक शक्तिपीठ ही नहीं है। बल्कि हमारे बुंदेलखंड का गौरव है। मां शारदा यंहा साक्षात रूप में दिव्य स्वरूप में बिराजी हैं। जिनके दरबार मे माथा टेकने का सौभाग्य बड़े दिनों बाद मिला। इनके दर्शन से माता वैष्णो देवी की अनुभति होती है, जैसे साक्षात वैष्णों माता के दरबार में आया हूं।

बताते चलें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मई के महीने में ही मैहर आना था और यंहा 10 मई से बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा हनुमान कथा आयोजित की गई थी। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी थी, टेंट पंडाल लग चुका था। पर आखिरी समय पर पंडित शास्त्री ने कथा करने से मना कर दिया था। तब से क्षेत्र में चर्चा है कि उन पर सियासी प्रेसर आया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+