Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर रेलवे की विशेष व्यवस्था, मैहर स्टेशन पर रुकेंगी 15 जोड़ी ट्रेनें
Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस अवसर पर मैहर में नवरात्रि का मेला लगता है और यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालु यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी गाड़ियों का अस्थाई ठहराव दिया है। इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेल की ओर से दी गई है।
रेलवे की ओर से बताया गया कि कि नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। निम्नलिखित गाड़ियों का 5 मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर प्रदान किया गया है।

9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक ट्रेनों का होगा ठहराव
पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली 15 जोड़ी ट्रेनों का मैहर में अस्थाई ठहराव दिया है। ये ट्रेन 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक 5 मिनट के लिए मैहर स्टेशन पर रुकेंगी। यात्री अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस या 139 रेल मदद से ट्रेनों की विस्तार से जानकारी ले सकते हैं।
मैहर मेले में भक्तों का उमड़ता है जन सैलाब
सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में देखते हुए मैहर स्टेशन पर ट्रेनों को 5 मिनट रेलवे ने रोकने का फैसला लिया है। मैहर मां शारदा के दर्शन पाने के लिए मैहर में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। भीड़ को काबू करना पुलिस प्रशासन के चुनौती होता है। माना जा रहा है कि इस चैत्र नवरात्रि मेले में भक्तों का रिकॉर्ड टूट सकता है।
इन ट्रेनों को रोका जाएगा
1- 11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
2- 11059/11060 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
3- 12669/12670 चेन्नई-छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस
4- 19051/19052 वलसाड-मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस
5- 11045/11046 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस
6- 15267/15268 रक्सौल-एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस
7- 18201/18202 दुर्ग-नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस
8- 11037/11038 पुणे-गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस
9- 17610 /17609 पूर्णा-पटना-पूर्णा एक्सप्रेस
10- 22103/22104 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
11- 18610/18609 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
12- 22971/23972 बांद्रा टर्मिनस-पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
13- 22131/22132 पुणे-बनारस-पुणे एक्सप्रेस
14- 15647/15648 लोकमान्य तिलक
15- टर्मिनस-गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
19045/19046 सूरत-छपरा-सूरत एक्सप्रेस
त्रिकूट पर्वत पर विराजमान हैं मैहर वाली मां शारदा
त्रिकूट पर्वत पर मां शारदा विराजमान हैं। जिनके दर्शन के लिए 1063 सीढ़ियों को चढ़कर उनके दर्शन मिलते हैं। इसके अलावा रोप-वे की भी व्यवस्था यहां पर है। माई के दरबार में चैत्र एवं शारदीय दोनों नवरात्रि में लाखों भक्ति मां शारदा के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। यहां विशाल मेला लगता है। इसके अलावा प्रतिदिन देश भर से हजारों की संख्या में दर्शनार्थी माई के दर्शन करने आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications