Bhadohi: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, शव को तालाब में फेंका लेकिन 2 साल बाद DNA ने खोला राज
Mirzapur जिले के पड़री थाने की पुलिस ने Bhadohi निवासी आदित्य की हत्या कर उसका शव तालाब में फेंकने के मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Bhadohi जिले से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी के प्यार में पागल एक महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरकर Mirzapur जिले के पड़री थानांतर्गत एक तालाब में फेंकवा दी। बात इतने पर ही नहीं समाप्त होती, तालाब से शव बरामद होने के बाद महिला ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। डीएनए जांच के बाद घटना के दो साल बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा किया है।

हत्या करने से पहले पिलाई थी शराब
जानकारी अनुसार भदोही जिले के भरमोहनी गांव का रहने वाला आदित्य कुमार उर्फ डोले दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। घर पर उसकी पत्नी चंदा देवी परिवार के अन्य लोगों को साथ रहती थी। पति के बाहर रहने पर चंदा देवी की मुलाकात भदोही जिले के सुरियावां थाने के बनकट गांव निवासी सोनू से हुई। मुलाकात का दौर बढ़ने लगा तो दोनों आपस में प्यार करने लगे। 2020 में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लगने पर आदित्य कुमार दिल्ली से अपने घर चला आया। पति के घर आ जाने के बाद पत्नी चंदा देवी अपने प्रेमी सोनू से मुलाकात नहीं कर पा रही थी। इसी दौरान चंदा देवी अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का प्लान बनाई। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन पत्नी और उसके प्रेमी ने आदित्य कुमार को जमकर शराब पिलाई। शराब पिलाने के बाद चंदा देवी और सोनू दोनों लोग मिलकर आदित्य की हत्या कर दिए।

शव को बोरे में भरकर तालाब में फेंके
हत्या करने के बाद आदित्य की पत्नी चंदा देवी तथा पत्नी का प्रेमी सोनू ने मिलकर आदित्य के शव को बोरे में भरकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दाेनों ने मृतक के शव को मिर्जापुर जनपद में लेकर गए और मिर्जापुर जिले के पड़री थाना अंतर्गत बरजी मुकुंदपुर गांव स्थित एक तालाब में शव को फेंक दिए। शव को तालाब में फेंकने के बाद चंदा देवी और सोनू अपने अपने घर चले आए। गांव के लोगों ने 24 सितंबर 2020 को तालाब में शव देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाई। तालाब में शव मिलने की सूचना पर मृतक आदित्य का भाई वहां पहुंचा और अंगूठी के आधार पर उसकी शिनाख्त की लेकिन पत्नी चंदा वहां पहुंची तो उसे पहचानने से इनकार कर दी। पत्नी के इंकार किए जाने के बाद अघवार गांव निवासी चौकीदार जयप्रकाश पुत्र स्व. गुलाब की तहरीर पर पड़री थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

DNA से खुला राज, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस काफी तहकीकात की लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी मिली। बाद में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद विसरा को सुरक्षित रखते हुए पुलिस द्वारा मृतक का दाह संस्कार करवा दिया गया। हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद इसका खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा इस घटना का खुलासा करने के लिए पड़री थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। पुलिस द्वारा मृतक का डीएनए टेस्ट कराया गया। डीएनए टेस्ट कराया जाने पर उसकी पहचान आदित्य के रूप में की गई। पहचान हो जाने के बाद पुलिस जब जांच आगे बढ़ाई तो एक-एक कड़ी जुड़ती गई। उसके बाद पुलिस मृतक आदित्य की पत्नी चंदा देवी और उसके प्रेमी सोनू तक पहुंच गई। सोमवार को सायं काल मृतक की पत्नी चंदा देवी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस द्वारा घटना का खुलासा करने के बाद मृतक के गांव और प्रेमी के गांव में भी तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications